---विज्ञापन---

JioHotstar पर राज कर रही इस हॉरर थ्रिलर ने रचा इतिहास, Oscar 2026 में जीते 3 अवॉर्ड, हीरो बना बेस्ट एक्टर

JioHotstar Horror-Thriller Film: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज की तरफ से ऑस्कर 2026 के अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर की फिल्मों और उनके कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में ऑस्कर 2026 के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन ने अपने नाम किया, जिन्हें अपनी फिल्म 'सिनर्स' के लिए ये अवॉर्ड मिला है. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

ऑस्कर 2026 के अवॉर्ड शो में एक्टर माइकल बी जॉर्डन के नाम की खूब चर्चा हुई, उन्होंने फिल्म 'सिनर्स' के लिए ऑस्कर 2026 के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है. उन्होंने अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए एक शानदार स्पीच भी दी.

बता दें कि फिल्म 'सिनर्स' ऑस्कर 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली दूसरी मूवी है, जहां फिल्म के हीरो माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. इसके अलावा फिल्म को बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है.

फिल्म 'सिनर्स' के राइटर रयान कूगलर ने बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले ऑस्कर अवॉर्ड जीता. वहीं फिल्म के सिनेमैटोग्राफर ऑटमन ड्यूराल्ड अर्कापॉ ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड जीता.

रयान कूगलर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिनर्स' ने 2025 की सबसे कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी. वहीं, जब ये फिल्म OTT पर रिलीज हुई तो वहां भी टॉप पर ट्रेंड कर रही थी.

इस फिल्म में माइकल बी जॉर्डन डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं. इसमें जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में माइकल बी जॉर्डन के अलावा हैली स्टीन्फेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ'कोनेल, वुन्मी मोसाकु, जेमी लॉसन, उमर बेन्सन मिलर और डेलरोय लिंडो लीड रोल में हैं.

JioHotstar पर राज कर रही इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 16, 2026 02:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.