---विज्ञापन---
JioHotstar पर बवाल काट रही 6 एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, क्लाइमैक्स देख नोच लेंगे सिर के बाल

JioHotstar Crime Thriller Series: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें मिस्ट्री थ्रिलर और सस्पेंस भरी फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो मुबारक हो! हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन और नई मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी आपको आखिरी मिनट तक उलझाकर रखेगी. चलिए इस सीरीज के बारे में बताते हैं.

JioHotstar पर मौजूद ये क्राइम, मिस्ट्री, सस्पेंस थ्रिलर से भरी इस सीरीज की कहानी आपको कुर्सी से हिलने तक नहीं देंगी. ये सीरीज देखने के बाद इसकी कहानी के दिमाग में घर कर लेगी.

रोहन सिप्पी के डायरेक्शन में बनी सीरीज में आपको हत्या और हत्यारे को ढूंढने वाली चालाक पुलिस की हैरान कर देने वाली इन्वेस्टिगेशन देखने को मिलेगी. इसके हर एक एपिसोड में दिमाग घुमा देने वाला ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा.

हम जिस मिस्ट्री, सस्पेंस थ्रिलर की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'सर्च: द नैना मर्डर केस' है. इसमें एक्ट्रेस कोनकना सेन शर्मा, सूर्या शर्मा और श्रद्धा दास लीड रोल में हैं.

इस सीरीज की कहानी की शुरुआत एक लड़की की हत्या से होती है, जिसकी लाश एक कार में नहर के अंदर मिलती है. इस मामले की जांच का जिम्मा पुलिस कमिश्नर लेडी पुलिस ऑफिसर को देते हैं.

इस मामले की जांच करते हुए पुलिस कई हैरान करने वाले खुलासे करती है, जिनकी सच्चाई जानने के बाद दर्शकों को जोर का झटका जोर से लगता है. वहीं इसका क्लाइमेक्स आपके दिमाग को सुन्न कर देगा.

JioHotstar पर 6 एपिसोड वाली इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को IMDb पर 10 में से 6.2 की रेटिंग मिली है.