---विज्ञापन---
Birthday Special: Asha Bhosle की 7 रेयर तस्वीरें, एक तस्वीर में दिखी बचपन की झलक

Asha Bhosle Birthday Special: इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले कल यानी 8 सितंबर को अपना 92वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही हैं। इस मौके पर हम आपको आशा ताई की कुछ रेयर तस्वीरें दिखाएंगे। चलिए डालते हैं एक नजर...

ये तस्वीर आशा भोसले के बचपन की है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में आशा ताई को अपनी बड़ी बहन और दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ देखा जा सकता है।

ये तस्वीर आशा भोसले की जवानी के दिनों की है। सिंगर ने गोल्डन बार्डर वाली व्हाइट साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने बालों काे खुला रखा है, जिससे उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

इस तस्वीर में आशा भोसले को टेलीफोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। सिंगर मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दे रही हैं। उन्होंने अपने बालों को दो चोटी वाला लुक दिया हुआ है।

आशा भोसले इस तस्वीर में काफी सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है, जिसके साथ में बड़ा सा मंगलसूत्र पहन रखा है। माथे पर उन्होंने बड़ी सी बिंदी लगाई है।

इस तस्वीर में आशा भोसले को संगीत की दुनिया के महान म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन के साथ देखा जा सकता है। ये तस्वीर आज से कई साल पुरानी है।

ये तस्वीर आशा भोसले की बहुत साल पुरानी नहीं है, क्योंकि इसमें वो अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को अपने-अपने मोबाइल से केक की फोटो खींचते हुए देखा जा सकता है।

इस तस्वीर में आशा ताई किसी इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने व्हाइट और स्काई ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहन रखी है, जिसमें वो कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं।