---विज्ञापन---
फिल्म ‘जुदाई’ से इंस्पायर हो इस हसीना के पेरेंट्स ने रखा नाम, 29 साल की उम्र में बनी करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनके अनोखे नाम के पीछे एक कहानी छिपी हुई है. वैसे ही हम आज एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके पेरेंट्स ने उसका नाम फिल्म जुदाई से इंस्पायर होकर रखा था. इसके अलावा महज 29 साल की ये एक्ट्रेस आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जाह्नवी कपूर की. जो कि सुपरस्टार श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं. 6 मार्च 1997 को मुंबई में जन्मी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं. आज वह अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं और आज इसी मौके पर हम उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे.

जाह्नवी ने साल 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से डेब्यू किया था, जो कि मराठी फिल्म सैराट की कॉपी है. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर दिखाई दिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.इसके अलावा जाह्नवी ने गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, मिली, देवारा पार्ट 1, घोस्ट स्टोरीज, रूही, गुड लक जैरी, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही, सनी संस्कारी की तुलसी कुमार जैसी फिल्मों में काम किया है.

जैसा कि जाह्नवी श्रीदेवी की बेटी हैं, तो लोगों को उनसे काफी उम्मीदें रही हैं. हालांकि डेब्यू मूवी के बाद तमाम फिल्मों में खराब एक्टिंग के लिए जाह्नवी को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम में सुधार किया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई.

वहीं, जाह्नवी कपूर को ये नाम कैसे मिला इसके पीछे एक अनोखी स्टोरी है. दरअसल, जाह्नवी कपूर की मां यानी कि श्रीदेवी फिल्म जुदाई में नजर आईं थी, जो कि 1997 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के किरदार का नाम जाह्नवी था और इसी के नाम पर श्रीदेवी और बोनी ने अपनी बड़ी बेटी का नाम जाह्नवी रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें यह नाम बहुत पसंद आया था और जैसा कि फिल्म 1997 में फरवरी में रिलीज हुई थी और कुछ वक्त बाद जाह्नवी का जन्म हुआ था, तो पेरेंट्स ने यही नाम दे दिया. इस नाम का मतलब पवित्रता होता है.
जैसा कि जाह्नवी आज 29 साल की हो चुकी हैं और एक्ट्रेस महज इतनी सी उम्र में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक जाह्नवी की नेटवर्थ 82 करोड़ है और वह एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों कमाती हैं. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2.5 करोड़ से 3 करोड़ तक चार्ज करती हैं. साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वह वहां पर एक पोस्ट के लिए 70 से 80 हजार तक चार्ज करती हैं.

जाह्नवी कपूर लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं. वह 65 करोड़ के मुंबई के डुप्लेक्स घर में रहती हैं. वह अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ वहां रहती हैं. इसके अलावा चेन्नई में भी उनका एक घर है. साथ ही कार कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस के पास BMWX5, मर्सिडीज GLE 250d, मर्सिडीज मेबैक S560 और मर्सिडीज बेंज एस क्लास जैसी कारें है.

बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी. जो कि 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.