---विज्ञापन---

Happy Birthday Bobby Deol: सोल्जर के बाद लगातार 27 फ्लॉप, लेकिन एक वेब सीरीज और फिल्म से बॉबी देओल फिर बने स्टार

Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. वह आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का बर्थडे 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था. फिल्मी परिवार में जन्में बॉबी देओल भी अपने पिता धर्मेंद्र की तरह एक्टर बने. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म बरसात से ट्विंकल खन्ना के साथ की थी. बॉबी देओल की पहली ही मूवी जबरदस्त हिट रही थी. लोगों ने इसे खूब पसंद किया था. वहीं, आज हम एक्टर के करियर और उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानेंगे.

दरअसल, बॉबी देओल ने बरसात से डेब्यू करने के बाद गुप्त द हिडन ट्रुथ में नजर आए, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही. हालांकि इसके बाद वह और प्यार हो गया, फिल्म करीब में नजर आए. लेकिन ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं. इसके बाद बॉबी देओल 1998 की मूवी सोल्जर में दिखाई दिए. इस फिल्म में वह प्रीति जिंटा के साथ नजर आए और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही.इसके बाद वह ‘बादल’ (2000), ‘बिच्छू’ (2000), ‘अजनबी’ (2001) और ‘हमराज’ (2002) जैसी अच्छी फिल्में दी.

हालांकि इसके बाद बॉबी देओल की किस्मत ने यू टर्न लिया और उनकी झोली में तमाम फ्लॉप फिल्में आईं. इस बीच भले ही वह पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ मूवी अपने और यमला पगला दीवाना में दिखे. लेकिन इन मूवीज ने भी बॉबी के करियर को उड़ान नहीं दी. इसके बाद बॉबी देओल ने लगातार 27 फ्लॉप फिल्में दे डाली. इस बीच बॉबी देओल अपने कमबैक की उम्मीद करते रहे, जो कि उनके लिए मुश्किल भरा हो गया.

लेकिन फिल्म फिल्म हाउसफुल 4 से उन्होंने वापस से सक्सेस का स्वाद चखा. इसके बाद बॉबी देओल ने ओटीटी का रुख किया और 2020 में उनकी वेब सीरीज आश्रम रिलीज हुई. जिनसे ओटीटी पर खूब धमाल मचाया और उन्हें वापस से स्टार बना दिया. इस वेब सीरीज के अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और सभी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए. यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की गई.इसमें अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सानियाल, त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार नजर आए.

इस वेब सीरीज के बाद बॉबी देओल ने सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म लव होस्टल में दिखे. इस फिल्म का उनका विलेन लुक लोगों को काफी पसंद आया और इसके बाद लोगों ने उन्हें लॉर्ड बॉबी कहना शुरू कर दिया. इस मूवी के बाद उनकी लाइफ में काफी कुछ बदल गया.

उसके बाद साल 2023 में बॉबी देओल को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल मिली. इस मूवी में उन्होंने अबरार हक का रोल किया था, जो कि गूंगे थे. हालांकि इस फिल्म में गूंगे का किरदार निभाने के बाद भी बॉबी रणबीर कपूर की पूरी लाइमलाइट ले गए. फिल्म में उनका विलेन रोल लोगों को खूब पसंद आया. इसके अलावा इस मूवी में उनका डांस स्टेप्स भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया.

बॉबी देओल को इन सभी के बाद साउथ की कुछ फिल्मों जैसे कंगुवा और डाकू महाराज में देखा गया था. इसके बाद वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे. जो कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी.

बॉबी देओल जल्द ही थलपति विजय की फिल्म जन नायकन में दिखाई देंगे. जिसकी रिलीज डेट को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है. इसके अलावा वह आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा, एनिमल पार्क जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

First published on: Jan 27, 2026 07:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.