---विज्ञापन---
Abhishek Bachchan Birthday: लगातार 11 फ्लॉप के बाद भी सुपर रिच! कैसे कमाते हैं करोड़ों, जानिए अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ का पूरा हिसाब

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर है,जिन्होंने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखा है. वह न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बने रहते हैं. एक्टर इन सभी के अलावा अपनी कमाई को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, आज अभिषेक अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ था. तो चलिए एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में और उनके करियर से जुड़ी कुछ अहम चीजों के बारे में.

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से की थी. इस मूवी में उनके साथ करीना कपूर नजर आईं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. हालांकि उसके बाद उन्होंने लगातार 11 फ्लॉप फिल्में दी. जिसके बाद उन्हें फ्लॉप एक्टर का टैग दे दिया था. शुरुआती करियर अभिषेक का आलोचनाओं से भरा रहा था. इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन को लोग उनके पिता अमिताभ से कंपेयर करने लगे थे कि वह उनकी तरह सफल नहीं हो पाया.

हालांकि साल 2004 में आई मूवी धूम से उनके करियर में बदलाव आया. धूम बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.धूम के बाद उन्होंने युवा, सरकार, बंटी और बबली, गुरु, धूम 2, हैप्पी न्यू ईयर, बोल बच्चन, हाउसफुल 3, लूडो जैसी तमाम शानदार फिल्मों में काम किया है. हाल ही में अभिषेक को फिल्म आई वांट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था.

वहीं, अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ पर नजर डालें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक है. एक्टर सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि बिजनेस और अन्य सोर्स से करोड़ों कमाते हैं. एक्टर स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट में भी इन्वेस्ट करते हैं, जिसके कारण वह यहां से भी अच्छी कमाई करते हैं.

अभिषेक की कबड्डी और फुटबॉल टीमें है. जिनसे उन्हें खूब मुनाफा होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कबड्डी से करीब 100 गुना तक रिटर्न मिलता है और उनकी फुटबॉल टीम भी उन्हें अच्छा फायदा देती है.

इन सभी के अलावा अभिषेक का रियल एस्टेट में भी इन्वेस्टमेंट है. वह अपने पिता अमिताभ के साथ मिलकर कई जगह पर प्रॉपर्टीज खरीदते रहते हैं. इसके अलावा अभिषेक कई एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट से भी कमाई करते हैं.

काम को लेकर बात करें तो अभिषेक फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे. जिसमें शाहरुख खान अहम रोल में होंगे.