---विज्ञापन---

अपने दर्द की नुमाइश कर… सुनीता के आरोपों से टूटे गोविंदा? बोले- ‘कुछ गलत…’

Govinda Reaction On Sunita Ahuja: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सुनीता ने एक इंटरव्यू में गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते का आरोप लगाया था, जिसके बाद अब एक्टर ने भी इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा को लंबे समय तक बॉलीवुड का फेवरेट कपल माना जाता रहा है. दोनों की केमिस्ट्री अकसर फैंस को पसंद आती थी, लेकिन हालिया विवाद ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से पत्नी के आरोपों के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने काफी संतुलित और भावुक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'हर आदमी, हर पुरुष घर में बहुत कुछ चुपचाप सहता है. यही उसकी तहजीब और परवरिश होती है, कि वो बिना किसी को दुख पहुंचाए अपना काम करता रहे.'

गोविंदा ने आगे कहा, कि कई बार लोग किसी के दर्द को समझने की बजाय उसकी बातें अलग तरह से समझ लेते हैं. उन्होंने इशारों में कहा, कि कभी-कभी कुछ लोग बाहर से ईमानदार दिखते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, और न ही सीधे तौर पर किसी पर आरोप लगाया.

बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी मां को भी याद किया. उन्होंने बताया, कि उनकी मां हमेशा उन्हें एक अहम सलाह दिया करती थीं. गोविंदा के मुताबिक, 'मां कहती थीं, कि कभी भी कुछ लोगों को ही अपनी पूरी दुनिया मत बना लेना, क्योंकि अगर वही लोग धोखा दें, तो इंसान बहुत टूट जाता है. दुनिया में और भी लोग हैं, जो आपसे प्यार करते हैं.'

अभिनेता ने अपने फैंस और लोगों से भी अपील की, कि जब तक वो खुद किसी बात की पुष्टि न करें, तब तक अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें. उन्होंने कहा, कि फिल्म इंडस्ट्री में अकसर आलोचना ज्यादा सुर्खियां बटोरती है, जबकि तारीफ पर कम ध्यान दिया जाता है. इसलिए इंसान को चुपचाप अपना काम करते रहना चाहिए.

गोविंदा की ये बात सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस उनकी स्थिति को एक आम पति की तरह बता रहे हैं. कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इस विवाद की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

First published on: Mar 06, 2026 10:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.