---विज्ञापन---
इस हसीना ने पूरे करियर में दी सिर्फ 1 फिल्म, जो हुई सुपरहिट; 8 साल बड़े बिजनेसमैन से शादी कर सबको चौंकाया

Actress Birthday Special: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है. वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी होती हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी सारी लैगेसी को एक झटके में छोड़ देती हैं. ऐसी एक्ट्रेस के बारे में आज आपको बताने वाले हैं, जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक फिल्म की और दुनिया में फेमस हो गई. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को बाय-बाय कर दिया.

हम जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस गायत्री जोशी हैं. गायत्री उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया.

गायत्री जोशी का जन्म 20 मार्च 1977 को हुआ. एक्ट्रेस ने अपने हाई स्कूल तक की पढ़ाई नागपुर के माउंट कार्मेल स्कूल से पूरी की है. इसके बाद, उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की.

वो 1999 के फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट की टॉप 5 फाइनलिस्ट थी. साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने कुछ समय तक वीडियो जॉकी का काम किया.

इसके बाद साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेस' से गायत्री जोशी ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के ऑपोजिट फीमेल लीड का किरदार निभाया है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, जिससे गायत्री जोशी रातोंरात फेमस हो गईं.

फिल्म 'स्वदेस' में गायत्री जोशी की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई. लेकिन फिर 27 अगस्त 2005 को गायत्री जोशी ने खुद 8 साल बड़े बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया है.

ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के प्रमोटर विकास ओबेरॉय से शादी के बाद गायत्री जोशी ने फिल्मी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. आज के समय में गायत्री जोशी के पति की कंपनी की नेटवर्थ 45,000 से लेकर 50,000 करोड़ रुपये है.