---विज्ञापन---

Sonal chauhan से Ajith Kumar तक, US-Iran War के बीच फंसे ये भारतीय सेलेब्स, जानें कैसा है इनका हाल

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे वॉर के बारे में इस वक्त पूरी दुनिया को पता है. कई जगहों पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. जिसके कारण वहां पर आम लोग, यहां तक कि कई सेलेब्स भी परेशानी झेल रहे हैं. दुबई में इस दौरान कई भारतीय सेलेब्स भी पहुंचे हुए हैं, जो इस वॉर के कारण फंस चुके हैं. कुछ ने भारतीय सरकार से मदद मांगी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स हैं, जो दुबई में वॉर के दौरान फंसे हैं.

ईशा गुप्ता: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस वक्त आबू धाबी में है, जहां वह वॉर के कारण फंसी हुई हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया इंस्टाग्रम पर पोस्च किया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "यूएई सरकार ने हवाई अड्डे पर फंसे हर व्यक्ति की देखभाल करने में अद्भुत काम किया है, भोजन देने से लेकर हवाई अड्डे तक आने-जाने और होटल में ठहरने की व्यवस्था तक. अबू धाबी में स्थिति को जिस कुशलता से संभाला गया है, वह दर्शाता है कि देश कितना शक्तिशाली है और कितनी शांति से वे सभी की रक्षा कर रहे हैं. विशेष रूप से मॉस्को सरकार का धन्यवाद. एक बार फिर, मुझे खेद है कि यह स्थिति सुखद नहीं है, कॉल या संदेशों का जवाब न देने के लिए क्षमा चाहता हूँ, बस जल्द से जल्द घर वापस जाने की इच्छा है. राधे राधे.

सोनल चौहान: एक्ट्रेस सोनल चौहान, जो कि फिल्म जन्नत के लिए जानी जाती हैं. वह भी दुबई में फंसी हुई हैं. उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. जवाब न दे पाने के लिए क्षमा चाहता हूं. आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. घबराने की कोई बात नहीं है. यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है. @modgovae सभी की सुरक्षा और देखभाल में लगे हुए हैं. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि घबराहट न फैलाएं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. ॐ नमः शिवाय.

अजित कुमार: तमिल सुपरस्टार अजित कुमार भी इस दौरान दुबई में फंसे हुए हैं. हालांकि एक्टर के मैनेजर ने उनकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वो सुरक्षित है. बता दें कि वो यूएई में रेसिंग कमिटमेंट्स के कारण दुबई में थे. हालांकि वॉर के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई, जिसके कारण वह वहां फंस गए.

सुभाश्री गांगुली: बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी दुबई में अपने बेटे युवान के साथ फंसी हुई हैं. वह शनिवार को ही बेटे के साथ घूमने गई थीं. हालांकि हालात बिगड़ने के बाद फ्लाइट्स कैंसिल हो गई और उनके होटल के पास धमाका भी हुआ. इस पूरी घटना की जानकारी एक्ट्रेस के पति राज चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा सुरक्षित हैं.

एरिका फर्नांडिस: एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी लंबे वक्त से दुबई में है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और बताया कि वह दुबई में और सुरक्षित हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि आस पास सबकुछ काफी डरावना है,क्योंकि चारों ओर धमाके और मिसाइल्स की आवाजें आ रही थीं, जो कि डरा रही हैं. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि यूएई गवर्नमेंट हालात को संभाल रहे हैं.

First published on: Mar 01, 2026 09:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.