---विज्ञापन---
‘बॉर्डर 2’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक Netflix पर तहलका मचा रही हैं ये 5 फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. एक तरफ जहां सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज तहलका मचा रही हैं. वहीं दूसरी ओर इस फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘धुरंधर’ की कहानी नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की जा रही हैं. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. लिस्ट में सनी देओल की बॉर्डर 2 भी शामिल हैं.

बॉर्डर 2- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं. सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत ने के बाद ‘बॉर्डर 2’ अब ओटीटी नेटफ्लिक्स पर आ गई है. यहां आते ही फिल्म ने नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली है.

धुरंधर- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म धुरंधर को लोग नेटफ्लिक्स पर लगातार पसंद कर रहे हैं. ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है.

मेड इन कोरिया- कॉमेडी ड्रामा फिल्म मेड इन कोरिया की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. प्रियंका अरुल मोहन की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है.

पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन- किलियन मर्फी की फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन भी नेटफ्लिक्स पर लगातार पसंद की जा रही है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है.

विद लव- सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अभिशन जीविंथ और अनास्वरा राजन की फिल्म ‘विद लव’ अब नेटफ्लिक्स पर सुर्खियां बटोर रही हैं. हफ्ते भर से ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.