---विज्ञापन---
Friday को ओटीटी पर बजेगा इन फिल्मों-सीरीज का डंका, घर बैठे मिलेगा तगड़ा एंटरटेनमेंट

अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर शानदार फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए. इस शुक्रवार यानी 20 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है. अनुराग कश्यप की डार्क थ्रिलर से लेकर इमोशनल कोरियन ड्रामा तक, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है.

केनेडी (Kennedy)- Zee5 पर रिलीज हो रही अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह एक नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर है. कहानी एक पूर्व पुलिस ऑफिसर (राहुल भट्ट) की है, जिसे दुनिया मृत मान चुकी है, लेकिन वह 'केनेडी' बनकर एक हिटमैन के रूप में काम कर रहा है. सनी लियोनी का रहस्यमयी किरदार इस डार्क स्टोरी में नया ट्विस्ट लाता है.

लकी द सुपरस्टार (Lucky The Superstar)- यह एक दिल छू लेने वाली तमिल कॉमेडी फिल्म है. कहानी 'लकी' नाम के एक आवारा पिल्ले की है, जो एक परेशान परिवार की किस्मत बदल देता है. जब एक राजनीतिक साजिश के तहत लकी को उठा लिया जाता है, तब शुरू होता है उसे वापस लाने का रोमांचक सफर. यह जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.

हीटेड राइवलरी (Heated Rivalry)- स्पोर्ट्स और रोमांस के शौकीन दर्शकों के लिए यह एक कैनेडियन सीरीज है, जो लायंसगेट प्ले पर रिलीज होगी. यह दो प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ियों के बीच एक दशक लंबे गुप्त रिश्ते की कहानी है. शोहरत और समाज के दबाव के बीच उनका प्यार कैसे टिकता है, यही इसकी मुख्य थीम है.

राक्षस (Rakshasa)- शुक्रवार को Zee5 पर राक्षस भी रिलीज होगी. कर्नाटक की पृष्ठभूमि पर बनी यह कन्नड़ साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपको डराएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी. एक पुलिस वाला नदी के किनारे मगरमच्छों के हमलों की जांच कर रहा है, लेकिन गांव की पुरानी कहानियों के पीछे कुछ और ही भयानक राज छिपा है.

द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी - सीजन 2 (The Last Thing He Told Me S2)- जेनिफर गार्नर की इस थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन और भी पेचीदा होने वाला है. एक परिवार जो सालों से भाग रहा है, क्या वे क्राइम फैमिली से बच पाएंगे? और क्या ओवेन की वापसी सब कुछ बदल देगी? बता दें कि इसे एप्पल टीवी (Apple TV+) पर रिलीज किया जाएगा.

पावने (Pavane)- अगर आपको कोरियन फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए है. नेटफ्लिक्स / कोरियन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही ये एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाले तीन अकेले लोगों की यह कहानी बेहद इमोशनल है. यह दिखाती है कि कैसे अजनबी एक-दूसरे का सहारा बनकर पुराने जख्मों को भरने में मदद करते हैं.

फायरब्रेक (Firebreak)- यह स्पैनिश थ्रिलर सांसें रोक देने वाली है. एक विधवा महिला अपने पुश्तैनी घर को बेचने आती है, लेकिन तभी उसकी बेटी जंगल में गायब हो जाती है और आग लग जाती है. आग की लपटों और समय के खिलाफ यह एक मां की जद्दोजहद की कहानी है. बता दें कि इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख पाएंगे.