---विज्ञापन---
क्या ‘धुरंधर 2’ में छिपा है ‘Dhurandhar 3’ के लिए सस्पेंस? इस सीन ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म देखने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस स्पाई-यूनिवर्स का तीसरा हिस्सा भी आएगा? फिल्म के क्लाइमैक्स ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिन्होंने 'धुरंधर 3' की अटकलों को हवा दे दी है.

हमजा बनाम मेजर इकबाल- फिल्म के आखिरी हिस्से में हमजा (रणवीर सिंह) और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया गया है. आतंकी कैंपों को तबाह करने के मिशन के दौरान हमजा की पहचान उजागर हो जाती है और पाकिस्तानी सेना उन्हें एक भारतीय जासूस के रूप में गिरफ्तार कर लेती है. यह सीन दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देने वाला है.

अजय सान्याल की 'सीक्रेट डील'- फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस अजय सान्याल (आर माधवन) और एक सीनियर पाकिस्तानी अफसर के बीच हुई गुप्त डील है. इसी समझौते के दम पर सान्याल, हमजा को सुरक्षित वापस भारत लाने में कामयाब होते हैं. हालांकि यह डील क्या थी, उसके बारे में धुरंधर 2 में दिखाया गया है.

अधूरी कहानी या नई शुरुआत?- क्लाइमैक्स में दिखाया गया है कि हमजा पाकिस्तान की जेल से छूटकर भारत की सरजमीं पर कदम रखता है. एक जासूस के तौर पर उनकी घर वापसी तो हो गई है, लेकिन जिस तरह से कहानी को खत्म किया गया है, उससे लगता है कि उनका मिशन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. क्या वे फिर से किसी 'अंडरकवर' ऑपरेशन पर जाएंगे? यही सवाल फैंस को तीसरे पार्ट की उम्मीद दे रहा है.

सोशल मीडिया पर फैंस की मांग- थिएटर से बाहर निकलते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 3' की मांग शुरू कर दी है. दर्शकों का मानना है कि आदित्य धर ने जानबूझकर क्लाइमैक्स को एक ऐसे मोड़ पर छोड़ा है, जहां से कहानी को आगे बढ़ाया जा सके. खासकर 'बड़े साहब' के नेटवर्क का पूरी तरह खात्मा न होना, एक नए सीक्वल की ओर इशारा करता है.

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार- भले ही फैंस तीसरे पार्ट के कयास लगा रहे हों, लेकिन मेकर्स या रणवीर सिंह की ओर से अभी तक 'धुरंधर 3' को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं फिलहाल इसको लेकर कोई खास संभावना नहीं है कि तीसरा पार्ट भी आएगा.