---विज्ञापन---

Dhurandhar The Revenge के ट्रेलर का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगा रिलीज, टूटेंगा Toxic का भी रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर को लेकर हाल ही में डिटेल्स सामने आ गई हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म की पहली झलक किस दिन देखने को मिलेगी.

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर 5 मार्च को मुंबई के फेमस नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अब इसमें कुछ बदलाव सामने आया है.

बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र की जानकारी के मुताबिक, " धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर अब तय से पहले रिलीज किया जाएगा. यानी कि यह मंगलवार 3 मार्च को होली के शुभ मौके पर जारी होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह का इवेंट नहीं रखा जाएगा. फिल्म निर्माता प्रोमो को डिजिटल रूप से जारी करेंगे.

धुरंधर को लेकर बात करें तो यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में जो कि हमजा का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. इसके अलावा मूवी में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी इतनी शानदार रही कि इस मूवी ने लगभग दो महीने तक थिएटर्स पर राज किया. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. यहां तक कि ये मूवी फिल्म पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन उसके बाद भी वहां पर इसकी पायरेटेड कॉपी जमकर देखी गई. इतना ही नहीं जब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तब भी पाकिस्तान में खूब वायरल हुई और लंबे वक्त तक यह भारत में भी ट्रेंड हुई.

बता दें कि धुरंधर द रिवेंज में अक्षय खन्ना के अलावा बाकी सभी कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की टक्कर यश की टॉक्सिक से होगी. क्योंकि दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगीं. बता दें कि टॉक्सिक के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, धुरंधर के ट्रेलर का भी लोगों को इंतजार है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ये ट्रेलर टॉक्सिक का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा.

First published on: Mar 01, 2026 11:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.