---विज्ञापन---
Dhurandhar The Revenge Trailer के वो 5 धांसू सीन, जिसने बढ़ाया सस्पेंस और थ्रिलर

धुरंधर 2 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी और आज 7 मार्च को मेकर्स ने 11:01 पर इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर का हर एक सीन बेहद धमाकेदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वहीं हम आपको ट्रेलर के कुछ 5 सबसे धांसू सीन्स के बारे में बात करेंगे. तो चलिए जानते हैं.

धुरंधर 2 के ट्रेलर की शुरुआत होती एक सवाल से होती है, जिसमें कहा जाता है कि रहमान डकैत(अक्षय खन्ना) की मौत के बाद ल्यारी का बादशाह कौन बनेगा. जिसके बाद आगे रणवीर सिंह यानी कि हमजा अली की एंट्री होती है और वह बेहद खतरनाक लुक में दिखते हैं. उनका यह लुक पूरे ट्रेलर की जान होता है. ट्रेलर में वह दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आते हैं.

ट्रेलर के दूसरे सीन में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के रोल में दिखते हैं. जो पाकिस्तान जाने और दुश्मनों से निपटने की ट्रेनिंग लेता है. जसकीरत का हर एक सीन बहुत धांसू है. वह उसकी एक अलग कहानी बयां करता है.

इस ट्रेलर में संजय दत्त की एंट्री भी बहुत धांसू है. वह पिछली फिल्म की तरह इस बार भी अपने एसपी चौधरी असलम के रोल में खतरनाक अंदाज में दिखे हैं. ट्रेलर में वह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए और हर बार की तरह मजेदार डायलॉग बाजी करते हुए नजर आए हैं.

ट्रेलर में हमजा का एक सीन ऐसा भी है, जहां वह आंखों में आंसू भरे हुए रोते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह अफसोस के साथ अपने सिर पर हाथ रखते हैं. इस सीन के बारे में लोग भी काफी कमेंट करते हुए दिख रहे हैं.

वहीं, आखिर में हम बात करेंगे सबसे अहम सीन के बारे में. ये सीन सारा अर्जुन यानी कि हमजा की पत्नी येलिना का है. जो कि ट्रेलर में किसी पर बंदूक ताने हुए नजर आ रही है. इस सीन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या येलिना हमजा पर बंदूक ताने हुए है.