---विज्ञापन---

Dhurandhar The Revange: एक्शन से भी ज्यादा तगड़े हैं रणवीर सिंह की फिल्म के ये 5 डायलॉग्स, सुनकर हलक में आ जाएगी जान

Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड एक्टर (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले इसका ट्रेलर इंटरनेट पर छा गया है. ट्रेलर में जहां ताबड़तोड़ एक्शन और खून खराबा दिखाया गया है, वहीं इसके दमदार डायलॉग भी लोगों का दिल जीत रहे हैं.

फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है, कि इस बार कहानी और भी ज्यादा तीखी और बदले की आग से भरी होने वाली है. यही वजह है, कि फिल्म के कुछ डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, और फैंस उन्हें खूब शेयर कर रहे हैं.

दरअसल, 'धुरंधर' का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, और दर्शकों ने इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था. दमदार कहानी और स्टार्स की एक्टिंग ने फिल्म को खास बना दिया था. इसी वजह से लोग इसके दूसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब 19 मार्च को खत्म होने वाला है.

फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं, जो सीधे दिल और दिमाग पर असर डालते हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के डायलॉग की हो रही है. वो एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आ रहे हैं, और उनका डायलॉग 'जहां दर्द है, वहां मर्द है' काफी दमदार अंदाज में पेश किया गया है.

वहीं, एक्टर आर माधवन (R. Madhavan) भी फिल्म में अजय सान्याल के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में उनका छोटा लेकिन असरदार डायलॉग 'हौसला, ईंधन, बदला' लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है. इस डायलॉग के पीछे छिपे मतलब को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

इसके अलावा फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह के डायलॉग भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. उनका एक डायलॉग 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा' देशभक्ति का जोश पैदा करता नजर आ रहा है.

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह का एक और डायलॉग पहले से ही लोगों के बीच चर्चा में है, 'ये नया हिंदुस्तान है... ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी' ट्रेलर में इस लाइन को जिस अंदाज में पेश किया गया है, उसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

कुल मिलाकर देखा जाए, तो 'धुरंधर 2: द रिवेंज' सिर्फ एक्शन के दम पर ही नहीं, बल्कि अपने दमदार डायलॉग्स के कारण भी चर्चा में है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि 19 मार्च को रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाती है.

First published on: Mar 07, 2026 03:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.