Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar Re release X Review: हमजा को फिर से थिएटर में देख खड़े हुए फैंस के रोंगटे, बढ़ने लगी The Revenge के लिए बेकरारी

Dhurandhar Re release X Review: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जल्द ही रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक और बड़ा दांव खेला है. दरअसल, 'धुरंधर: द रिवेंज' की थिएटर ओपनिंग से एक हफ्ते पहले, यानी आज, फिल्म 'धुरंधर' को फिर से वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंची. चलिए जानते हैं कि 'धुरंधर' को फिर से थिएटर में देखकर लोगों को कैसा लगा.

सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर' की री-रिलीज के बाद कई फैंस फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे और फिल्म देखने के बाद अपने-अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किए. इसके साथ ही, लोगों ने बताया कि वे अब 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के लिए बेकरार हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'धुरंधर – वह जबरदस्त दहाड़ फिर लौट आई है. धुरंधर 13 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में अब तक की सबसे बड़ी री-रिलीज के साथ वापसी कर रही है. अगला चैप्टर आने से पहले, फैन्स के लिए बड़े पर्दे पर उस दीवानगी को फिर से जीने का यह एक बेहतरीन मौका है. वो दहाड़ फिर से गूंजने लगी हैं.'

जैसे यूजर ने लिखा, 'आदित्य धर सर के जन्मदिन का जोश अभी भी जारी है! 'धुरंधर' सिनेमाघरों में वापस आ गया है – री-रिलीज मोड में, जो दुनिया भर में अभी भी हाउसफुल चल रहा है! और अंदाजा लगाए क्या?... 'धुरंधर: द रिवेंज' बस कुछ ही दिनों में, 19 मार्च को रिलीज हो रही है!'

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'धुरंधर', जो 2025 की भारत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा कमाई की है, अब दुनिया भर में 1,000+ स्क्रीन्स और 1,250 शोज के साथ री-रिलीज़ के ज़रिए सिनेमाघरों में वापस आ गई है.

एक और यूजर ने लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज की ऑफिशियल रिलीज से पहले, 'धुरंधर' री-रिलीज हुई. मुझे यह फिल्म दोबारा देखनी ही होगी.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप जीनियस हैं, आदित्य धर. 'पीक डिटेलिंग', इस बीच, 'धुरंधर' आज फिर से रिलीज हो रही है, और 'धुरंधर: द रिवेंज' 18 मार्च को प्रीव्यू शो के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.'

First published on: Mar 13, 2026 12:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.