---विज्ञापन---
भूलकर भी न देखें रणवीर सिंह की ये 3 फिल्में, दो तो बुरी तरह हुई थीं फ्लॉप

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म के पहले पार्ट ने उनकी किस्मत बदल दी. धुरंधर से उनकी अदाकारी को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब सराहा. लेकिन इसके पहले उनकी कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल नहीं चलीं. आज हम आपको उनकी 3 ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

साल 2022 में आई रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की कहानी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी.

कन्या भ्रूण हत्या पर बनी इस फिल्म का विषय काफी अच्छा था, लेकिन इसकी कहानी को ठीक तरह डायरेक्टर दर्शकों तक पहुंचा नहीं पाए. 85 करड़ो रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 25 करोड़ रुपये ही कमा पाई और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

इसी साल 2022 के अंत में रणवीर सिंह की एक और फिल्म आई, जिसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने की थी. इस फिल्म का नाम है 'सर्कस', ये भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा ने डबल रोल निभाया था. इसमें जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में थीं. फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमिया भी शामिल था.

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 62 करोड़ रुपये ही कमा पाई.

साल 2024 आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इस फिल्म में रणवीर सिंबा के किरदार में थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बजट से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया, लेकिन सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर नहीं बनी.