Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

‘मैं नहीं चाहती…’ Dhurandhar का हिट सॉन्ग गाने वाली सिंगर का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैंने आदित्य धर से…’

Dhurandhar Hit Singer Big Reveal: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज और भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' का हिट सॉन्ग 'शरारत' गाने वाली सिंगर ने एक बड़ा खुलासा किया है.

दरअसल, फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'शरारत' सिंगर मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है. वहीं, इस गाने पर आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने शानदार डांस किया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में आयशा और क्रिस्टल के अलावा सिंगर मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस भी फिचर हुई थीं.

हाल ही में सिंगर मधुबंती बागची ने खुलासा किया कि वह 'शरारत' गाने में फीचर होने से पहले शुरुआत में वह काफी झिझक रही थीं. फीवर एफएम पर एक राउंड टेबल पर चर्चा के दौरान, मधुबंती बागची ने 'शरारत' गाने के म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने का एक किस्सा बताया.

म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने पर बात करते हुए मधुबंती बागची ने कहा, 'मैं झिझक रही थी; स्टूडियो जाने या घर पर रहने के अलावा मैं हर चीज को लेकर बेहद झिझकती हूं.

मधुबंती ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर से यह भी पूछा कि फिल्म में एक्टर, डांसर and बाकी आर्टिस्ट होने के बावजूद वह सिंगर्स को इस म्यूजिक वीडियो में क्यों लेना चाहते हैं.

मधुबंती ने बताया कि आदित्य धर अपना जवाब इतनी क्लियरिटी से देते हैं कि उनके पास इसका विरोध करने का कोई मौका नहीं बचता. सिंगर ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर के सामने एक शर्त रखी, जो वो मान भी गए.

मधुबंती ने कहा, 'वह अपने इरादे को लेकर इतने क्लियर थे कि विरोध करने का कोई मौका ही नहीं था. उन्होंने कहा कि मुझे यह चाहिए और मैंने कह दिया ठीक है, मैंने भी उनसे शर्त यह रखी कि 'मुझे नाचने मत दीजिए! क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे नाचते हुए देखें!'

First published on: Mar 11, 2026 09:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.