---विज्ञापन---

Dhurandhar से पहले इन 5 फिल्मों में विलेन बन चुके हैं अर्जुन रामपाल, दीपिका-शाहरुख संग दी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल सालों से फिल्मी दुनिया में छाए हुए हैं. हाल ही में आई रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल ने अपने विलेन अवतार से हर किसी को हैरान कर दिया. इस फिल्म के दूसरे पार्ट में भी वो लीड विलेन के तौर पर शामिल होंगे. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं था. इससे पहले भी कई फिल्मों में अर्जुन विलेन के रूप में नजर आ चुके हैं.

ओम शांति ओम- साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन रामपाल ने लीड विलेन का किरदार निभाया है. इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख भी लीड रोल में थे. इसका डायरेक्शन फराह खान ने किया था.

राजनीति- साल 2010 की क्राइम-थ्रिलर राजनीति में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, नाना पाटेकर और अजय देवगन, रणबीर कपूर और कैटरीना जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं.

रा वन- शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर साइंस फिक्शन फिल्म ‘रा वन’ में भी अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.

धाकड़- साल 2022 में आई इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और सास्वता चटर्जी के साथ कंगना रनौत हैं. फिल्म में अपने निगेटिव किरदार से अर्जुन रामपाल ने खूब लाइमलाइट लूटी थी.

डैडी- साल 2017 में आई फिल्म डैडी एक बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे आशिम अहलूवालिया ने निर्देशित किया है. फिल्म में अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. इसमें अर्जुन रामपाल ने गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गावली का किरदार निभाया है.

First published on: Mar 04, 2026 06:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.