Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 तोड़ेगी Dangal का 2000 करोड़ का रिकॉर्ड! ये फिल्में भी लाएंगी बॉक्स ऑफिस पर आंधी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को महज कुछ दिन ही बाकी है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं और लोगों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं, इसके दूसरे पार्ट यानी कि धुरंधर द रिवेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2000 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. यानी कि यह मूवी आमिर खान के दंगल के 2000 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ेगी. हालांकि धुरंधर 2 के अलावा भी कुछ ऐसी मूवी है, जिनकी रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि ये मूवीज भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेंगी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

टॉक्सिक: साउथ फिल्म स्टार यश की मूवी टॉक्सिक की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. बीते दिनों इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे. जिसके बाद फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. कहा जा रहा है कि यह 2000 करोड़ तक का शानदार कलेक्शन कर सकती है.

रामायण: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण एक पौराणिक कथा पर बनी फिल्म है, जिसका मेकर्स पोस्टर रिलीज कर चुके हैं. इस मूवी का भी लोगों को बहुत वक्त से इंतजार है. फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है और अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

एनिमल पार्क: लिस्ट में रणबीर कपूर की एनिमल की सीक्वल फिल्म एनिमल पार्क भी शामिल है. एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. जिसके बाद अब उम्मीद की जा रही है कि एनिमल पार्क की कमाई 1500 करोड़ से ऊपर जा सकती है.

पेड्डी: पेड्डी राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसका डायरेक्शन बुच्ची बाबू सना ने किया है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली हैं. फिल्म को लेकर साउथ में काफी बज है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का शानदार कलेक्शन कर सकती है. बता दें कि फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दृश्यम 3: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी पार्ट है. फिल्म की कहानी एक मर्डर केस को आगे बढ़ाएगी. इस मूवी के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, इसका दूसरा पार्ट ओटीटी पर रिलीज हुआ था. जिसके बाद तीसरे पार्ट को लेकर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है, क्योंकि दृश्यम 2 को लोगों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था.

छत्रपति शिवाजी महाराज: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज, भारत के महान राजा के बारे में है. फिल्म में खुद ऋषभ शेट्टी ही लीड रोल में दिखाई देंगे. इस हिस्टोरिकल फिल्म का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Mar 13, 2026 11:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.