---विज्ञापन---
Dhurandhar The Revenge: कौन था असली ‘मेजर इकबाल’? अर्जुन रामपाल के किरदार का सच जान कांप उठेगी रूह

धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. वहीं, इसका दूसरा पार्ट यानी कि धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और महज तीन दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है. हालांकि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी सच्ची घटना से इंस्पायर है. इस फिल्म में कई ऐसे किरदार दिखाए गए हैं, जो कि असल लोगों से प्रेरित हैं. वहीं, आज हम फिल्म के दोनों पार्ट्स में नजर आने वाले किरदार मेजर इकबाल के बारे में बात करेंगे.

धुरंधर फिल्म में मेजर इकबाल का रोल एक्टर अर्जुन रामपाल ने निभाया है. उन्होंने अपने किरदार को बहुत शानदार ढंग से पेश किया है. अपनी एक्टिंग से इस रोल में जान डाल दी है कि ज्यादातर लोगों के इसको देखकर रोंगटे खड़े हो गए. धुरंधर में ऐसे तो उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन यह एक अहम किरदार था. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि आखिर में असली मेजर इकबाल कौन था.

धुरंधर में 26/11 अटैक के बारे में दिखाया गया है, जिसको मेजर इकबाल ने अंजाम दिया है. हालांकि असल में यह किरदार पाकिस्तानी मिलिटेंट से आतंकी बने मोहम्मद इलियास कश्मीरी से इंस्पायर है. जो कि पाकिस्तान का सबसे खतरनाक मिलिटेंट था. बाद में इलियास कई आतंकी संगठनों के साथ जुड़ गया था और कई दिल दहला देने वाली घटनाओं को भी अंजाम दिया था.

इलियास ने आतंकी संगठनों से हाथ मिलाने के बाद भारत में ना सिर्फ 26/11 की घटना को अंजाम दिया. बल्कि 2010 में पुणे में हुए बम धमाकों में भी इसका हाथ था. साथ ही बताया जाता है कि इलियास ने ही अल-कायदा लीडर्स को मुंबई में हमले के लिए उकसाया था.

बता दें कि इलियास स्कूल में काफी होशियार था. उसने पाकिस्तान के कराची के जामिया उलूम उल इस्लामिया से पढ़ाई की थी. यह संस्था आंतकवादियों को तैयार करने के लिए जानी जाती थी. इन सभी के अलावा इलियास ने अफगानिस्तान में सोवियत युद्ध के दौरान अफगान मुजाहिदीन बागियों को एक्सप्लोसिव हैंडल करना भी बताता था. उसने कई मिलिटेंट के साथ मिलकर जिहादी ऑर्गेनाइजेशन, हरकत उल जिहाद अल इस्लामी संगठन भी तैयार किया था. इतना ही नहीं इलियास ने तालिबान के साथ मिलकर भी कई आतंकी हमले किए थे.

बताया जाता है कि इलियास का कनेक्शन अल कायदा के लीडर ओसामा से भी था. वह उसका करीबी बताया जाता था. इतना ही नहीं बताया जाता है कि इलियास ने ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमले का प्लान बनाने को कहा था.

मेजर इकबाल यानी कि इलियास कश्मीरी की मौत के बारे में बात करें तो बताया जाता है कि साल 2011 में यूएस के द्वारा ड्रोन से अटैक करके उसको मारा गया था और इसकी पुष्टि साल 2012 में अल कायदा ने एक ऑडियो के जरिए की थी.