---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज से पहले OTT पर निपटा डालें ये 7 दमदार स्पाई-थ्रिलर फिल्में, सस्पेंस देख हलक में आ जाएगी जुबान

Dhurandhar 2 Like Spy-Thriller Films: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की तेज रफ्तार कहानी, दमदार एक्शन और रणवीर सिंह का इंटेंस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है, कि अब दर्शकों को इसके अगले पार्ट 'धुरंधर 2' का भी बेसब्री से इंतजार है. शुक्रवार को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर द रिवेंज' के ट्रेलर को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर पोस्ट कर लिखा, कि 'धुरंधर 2'कल यानी कि 7 मार्च को सुबह 11: 01 पर रिलीज किया जाएगा. इसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है. इससे पहले अगर आपको भी स्पाई और एक्शन से भरपूर फिल्में देखना पसंद है, और 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बीच आप ओटीटी पर मौजूद ये शानदार स्पाई-थ्रिलर फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस, मिशन और जबरदस्त एक्शन का ऐसा तड़का है, कि आपकी नजर स्क्रीन से हटेगी ही नहीं.

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. फिल्म में शाहरुख खान एक इंडियन स्पाई के किरदार में नजर आए थे, जो देश को बचाने के मिशन पर निकलते हैं. एक्शन और स्टाइल से भरपूर इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' भी बॉलीवुड की बेहतरीन स्पाई फिल्मों में गिनी जाती है. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक RAW एजेंट और ISI एजेंट की कहानी दिखाई गई है. इसे आप Youtube पर फ्री में देख सकते हैं.

जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी की फिल्म 'मद्रास कैफे' एक राजनीतिक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी श्रीलंका के सिविल वॉर और खुफिया मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को आप Netflix और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' भी स्पाई थ्रिलर जॉनर की शानदार फिल्मों में शामिल है. इसमें आलिया ने एक भारतीय जासूस सहमत का किरदार निभाया है, जो देश के लिए पाकिस्तान में शादी कर मिशन पूरा करती है. ये फिल्म Amazon Prime Video और Netflix पर उपलब्ध है.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्पाई मिशन से भरपूर है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

अक्षय कुमार और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बेबी' एक सीक्रेट मिशन पर आधारित कहानी है, जिसमें भारतीय एजेंट आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हैं. इस फिल्म को आप Jio Hotstar और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

बहरहाल, अगर आपको 'धुरंधर' जैसी तेज रफ्तार और सस्पेंस से भरी फिल्में पसंद आई हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये स्पाई-थ्रिलर मूवीज आपके लिए परफेक्ट वॉचलिस्ट साबित हो सकती हैं. 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से पहले इन फिल्मों के साथ आप अपने एंटरटेनमेंट का डोज पूरा कर सकते हैं.