---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 Trailer Hidden Secrets: हमजा की काली सिगरेट और’रहमान डकैत’ का फटा पोस्टर; ट्रेलर में खुली जसकीरत की पहचान

Dhurandhar 2 Trailer Hidden Secrets:बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सिर्फ 4 दिनों में फिल्म के ट्रेलर को 61 मिनियन व्यूज मिल चुके हैं. हर कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है, इसके साथ ही ट्रेलर के जरिए फिल्म की कहानी को प्रेडिक्ट कर रहे हैं. आज हम आपको 'धरंधर 2' के ट्रेलर के कुछ खास हिडन सीक्रेट बताने वाले हैं.

धुरंधर 2 के ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखाया जाता है कि प्लेन हाईजैक करने वाला आंतकवादी अजय सान्याल से कहता है कि हिन्दू बहुत ही कायर कौम है. इसके बाद अचानक अजय सान्याल का चेहरा और ट्रेलर लाल हो जाता है, जिसके बाद हमजा किसी बुरी तरह मारते हुए दिखाई देता है, जो एक हिंट है कि धुरंधर 2 में खून की होली देखने को मिलेगी.

इसके बाद ल्यारी के चौक पर लगे रहमान डकैत का पोस्टर फटता है और उसमें आग लगा दी जाती है. इसके बाद स्क्रीन पर खून-खराबा दिखता है और बैकग्राउंड में न्यूज की आवाज आती है. इसी बीच हमजा एक काली सिगरेट पीता है और बैकग्राउंड में ल्यारी के अगले बादशाह की बात चल रही होती है. अगर ध्यान दें तो ये वहीं काली सिगरेट है, जो रहमान डकैत पीता था.

इसके बाद ट्रेलर में जसकीरत सिंह रंगी की एंट्री होती है. ट्रेलर में जसकीरत की कहानी जबरदस्त वॉइलैंस के साथ होती है. वहीं, जब ट्रेलर में जसकीरत सिंह रंगी को इंटरड्यूस किया गया, तब उनके हाथ में एक गन और उनके पीछे चकरी घूमती दिखती है, जिससे पता चलता है कि जब जसकीरत बदला लेता है, उस दिन कोई फेस्टिवल होता है.

ट्रेलर में उजैर बलोच का भी एक सीन है, जहां वह बहुत ही गुस्से में है और उसके पीछे खड़े लोग शॉक्ड दिखते हैं. इसके बाद उजैर बीच बजार में एक सिर लात मारता है, जिससे पता चलता है कि उजैर बलोच ने अरशद पप्पू का सिर काट दिया है और उसके कटे हुए सिर के साथ फुटबॉल खेल रहा है.

वहीं, ट्रेलर में यलीना को आंखों में गुस्सा और हाथों में बंदूक लिए देखा जाता है. बहुत हद तक उम्मीद है कि उसे हमजा की सच्चाई पता चल गई होगी और वह उसे मारने की कोशिश करेगी.