---विज्ञापन---
19 मार्च को ‘धुरंधर 2’! फिर एक लाइन से आएंगी ये 5 स्पाई-थ्रिलर मूवीज, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही

आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक स्पाई-थ्रिलर फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें सबसे पहला नाम रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ है, जो इसी 19 मार्च को रिलीज हो रही है. फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप धुरंधर जैसी स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के फैन हैं, तो आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है. बॉलीवुड की कई मेगा स्पाई-थ्रिलर फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें सुपरस्टार्स का तगड़ा एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Dhurandhar 2- रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म धुरंधर के आगे की कहानी जानने को हर कोई बेताब है. 19 मार्च को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है. इसमें हमजा के आगे के सफर की कहानी दिखाई जाएगी.

G2- एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘जी 2’ 1 मई 2026 को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में वामिका गब्बी, इमरान हाशमी, मुरली शर्मा, सुप्रिया यरलागड़ा और मधु शालिनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हाई-ऑक्टेन स्टंट और इंटेंस कहानी इस फिल्म की खासियत बताई जा रही है.

Alpha- यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘अल्फा’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आलिआ भट्ट और शर्वरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल खतरनाक विलेन के अवतार में दिखाई देंगे. माना जा रहा है कि यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स को एक नया आयाम देगी.

Pathaan 2- साल 2023 में रिलीज हुई पठान की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल पर काम जारी है. फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान अपने एक्शन अवतार में दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

Tiger vs Pathaan- स्पाई यूनिवर्स की इस मेगा फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान पहली बार दमदार एक्शन अंदाज में साथ नजर आएंगे. फिल्म पर काम जारी है, हालांकि रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फैंस इस ऐतिहासिक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.