---विज्ञापन---
क्या Dhurandhar 2 तोड़ पाएगी इन 5 स्पाई थ्रिलर फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड?

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर पूरे देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसके पेड प्रीमियर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और धड़ाधड़ टिकट बिक रही है. रिलीज से पहले ही ये फिल्म इतिहास रचते नजर आ रही है. ऐसे में माना जा रह है कि अपने ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 बॉलीवुड की इन 5 स्पाई थ्रिलर फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड आसानी से तोड़ दे देगी. चलिए जानते हैं कि ये 5 फिल्में कौन सी हैं.

पठान- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान है, जो 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अपने ओपनिंग डे पर ‘पठान’ ने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था जो अबतक का सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली स्पाई थ्रिलर मूवी है.

वॉर- साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इसने अपने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

वॉर 2- वॉर 2 का ओवरऑल कलेक्शन भले ही कम रहा हो, लेकिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 52.5 करोड़ की शानदार कमाई की थी.

टाइगर 3- चौथे नंबर पर 2023 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 है. इस स्पाई थ्रिलर मूवी ने पहले दिन 44.5 करोड़ कमाए थे.

टाइगर जिंदा है- सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है साल 2017 में आई थी. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. पहले दिन फिल्म ने 34.1 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी.