Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ छोड़िए… पेड प्रीव्यू से इन फिल्मों ने भी छापे करोड़ों, लिस्ट में इस साउथ सुपरस्टार का भी दिखा दबदबा

Dhurandhar 2 Paid Preview Collection: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं. खास बात ये है, कि इन प्रीव्यू शोज के लिए एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने शानदार कमाई शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू के लिए करीब 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे, जिससे फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. इस आंकड़े से क्लीयर है, कि फैंस में मूवी को लेकर खासी एक्साइटमेंट है, और लोग रिलीज से पहले ही इसे देखने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' अकेली ऐसी मूवी नहीं है, जिसने पेड प्रीव्यू में अच्छा कारोबार किया है. इससे पहले भी कई फिल्मों ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा पैसा कमा लिया था.

इस लिस्ट में साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की दो फिल्में भी शामिल हैं. उनकी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' साल 2025 में रिलीज हुई थी, और इसके पेड प्रीव्यू शोज से ही करीब 21.16 करोड़ रुपये की कमाई हो गई थी. वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' ने भी प्रीव्यू शोज में जबरदस्त बिजनेस किया था, जिसमें उसने करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' भी इस मामले में पीछे नहीं रही. साल 2024 में रिलीज हुई, इस फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू से ही तकरीबन 10.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था.

बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने भी पेड प्रीव्यू में शानदार कमाई की थी. साल 2024 में रिलीज हुई, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 9.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था.

वहीं, अगर पुराने रिकॉर्ड की बात करें, तो शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा है. साल 2013 में आई, इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज से करीब 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उस वक्त के हिसाब से बड़ा कलेक्शन माना जाता था.

बात 'धुरंधर 2' की कहानी की करें, तो फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के किरदार का सफर दिखाया जाएगा, जो आगे चलकर हमजा अल मजारी बनता है, और बाद में वी ल्यारी का किंग बनते नजर आने वाले होगा.

बता दें, रणवीर सिंह की पहली फिल्म 'धुरंधर' को वर्ल्ड वाइड जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

First published on: Mar 12, 2026 08:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.