---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के आदित्य धर ने दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की पत्नी को कहा शुक्रिया, जानें क्या है कनेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है और लगातार इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है. इन सभी के बीच दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की पत्नी का नाम चर्चा में है. साथ ही डायरेक्टर ने भी सतीश की पत्नी शशि कौशिक का शुक्रिया अदा किया है. लेकिन लोग इसको लेकर काफी कंफ्यूज हैं कि आखिर धुरंधर फिल्म से शशि कौशिक का क्या कनेक्शन है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, सिनेमाघरों में धुरंधर जब रिलीज हुई थी तो एक्टर अनुपम खेर ने अपने करीबी दोस्त सतीश कौशिक को लेकर एक खुलासा किया था. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि टाइटल धुरंधर के राइट्स सतीश कौशिक के पास थे और वह एक वक्त पर इस नाम से फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन जब एक्टर का अचानक निधन हो गया तो यह सपना अधूरा रह गया. हालांकि सतीश की मौत के बाद धुरंधर के राइट्स शशि कौशिक के पास थे.

अनुपम खेर ने पहले तो धुरंधर की जमकर तारीफ की और पूरी फिल्म को लेकर बताया था कि यह वह बहुत ही शानदार मूवी है. उन्होंने अपने थिएटर एक्सपीरियंस को लेकर भी बताया कि लोग किस तरह से तालियां बजा रहे थे. बाद में एक्टर ने ये भी बताया कि, " और छोटा सा क्रेडिट, धुरंधर का जो टाइटल है वो मेरे दोस्त सतीश कौशिक का था और मैं बहुत खुश हूं कि उसमें शशि कौशिक का नाम है. तो मेरे दोस्त सतीश कौशिक तुम्हारा भी नाम इससे जुड़ा हुआ है.

बताया जा रहा है कि धुरंधर के टाइटल के लिए आदित्य धर ने सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक और उनके भांजे निशांत कौशिक से संपर्क किया था और टाइटल के राइट्स के बारे में बात की थी. जिसके बाद शशि इसपर राजी हो गई थीं और फिल्म में आदित्य धर ने शशि को इसपर क्रेडिट भी दिया था. सतीश कौशिक के परिवार को टाइटल का क्रेडिट देते हुए डायरेक्टर ने धन्यवाद भी कहा है.

धुरंधर द रिवेंज को लेकर बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म रिलीज के बाद से लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. मूवी ने पहले दिन 102 करोड़ की कमाई की थी और पेड़ प्रीव्यू में इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 43 करोड़ कमाए थे.

वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में तीन दिनों में 339.27 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दुनिया भर में इस मूवी ने 501.04 करोड़ कमा लिए हैं.

First published on: Mar 22, 2026 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.