---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग भारत में इस दिन से होगी शुरू? जानें पूरी डिटेल्स

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज 7 मार्च को मेकर्स ने भी इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कि बेहद धमाकेदार है. ट्रेलर में रणवीर का खतरनाक लुक देखने को मिला है. इस ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस एडवांस बुकिंग के बारे में जानना चाहते हैं कि वह इसकी टिकट कब से बुक कर सकते हैं. क्योंकि इसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैसा कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. वहीं, इस मूवी के पेड़ प्रीव्यू शो 18 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे. इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मेकर्स को फिल्म से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है. क्योंकि धुरंधर के पहले पार्ट के हाइप के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म यूएस और ऑस्ट्रेलिया में एडवांस टिकट के साथ कैश काउंटर भी खोल दिए हैं. साथ ही ये भी बताया गया है कि भारत में ट्रेलर रिलीज के बाद शनिवार से ही धुरंधर द रिवेंज की ए़डवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी.

धुरंधर 2 की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी वहीं से शुरू होगी जहां से धुरंधर की एंडिंग हुई थी. इस मूवी में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रोल में ही दिखाई देंगे. साथ ही उनकी पास्ट लाइफ के बारे में भी दिखाया जाएगा कि कैसे वह जसकीरत सिंह रंगी से हमला अली बने. फिल्म में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और आर माधवन अजय सान्याल का किरदार करते हुए दिखेंगे. इसके अलावा सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी दिखाई देंगे.

शुक्रवार को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर रिलीज की जानकारी शेयर की थी. उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि ट्रेलर 11:01 को ऑनलाइन रिलीज होगा. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी. यह मूवी हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दस्तक देगी.

बता दें कि धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इस मूवी ने सिनेमाघरों में 1300 करोड़ से ज्यादा का दुनिया भर में कलेक्शन किया. लेकिन यह फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी और सिंगल भाषा में ही इसने शानदार परफॉर्म किया. वहीं, अब धुरंधर द रिवेंज पांच भाषाओं में दस्तक देगी, जिसके बाद इसके 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई की उम्मीद है.

First published on: Mar 07, 2026 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.