---विज्ञापन---
बॉलीवुड में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है इन फिल्ममेकर्स का नाम, जिन्होंने बदल के रख दी इंडस्ट्री की तकदीर

आदितय धर की 'धुरंधर' फिल्म जिसने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है, बेहतरीन सितारों से सजी उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी है, जिसने जाने कितने ही रिकॉर्ड्स को तोड़कर नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं, अब इस कड़ी में आदित्य एक और मील का पत्थर बना की तैयार में हैं, जी हां उनकी इसी फिल्म की सीक्वल 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्त देने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते ऐसी फिल्में जिन्होंने इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी हो, उन्हें बनाने वाले भी 'धुरंधर' डायरेक्टर रहे हैं.

जी हां, बॉलीवुड में कुछ फिल्ममेकर ऐसे रहे हैं, जिनका नाम सच में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है. इन फिल्म मेकर्स ने केवल फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी. इनका काम ऐसा रहा, जिसने लोगों यह सोचने पर मजबूर कर दिया, कि फिल्मों को इस नजर से भी देखा जा सकता है.

सबसे पहले बात करते हैं राज कपूर की, जिन्हें हिंदी सिनेमा का शोमैन कहा जाता है. उनकी फिल्में जैसे 'आवारा' और 'श्री 420' आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. उन्होंने आम आदमी की कहानी को बड़े पर्दे पर इस तरह दिखाया, कि हर कोई खुद को उससे कनेक्ट कर सके.

इसके बाद आते हैं सूरज बड़जात्या, जिन्होंने फैमिली फिल्मों को एक नई पहचान दी. उनकी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने लोगों को परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखने का एक अलग ही मजा दिया. उनकी कहानियों में रिश्तों की मिठास और सादगी साफ नजर आती है.

फिर बात करते हैं करण जौहर की, जिन्होंने बॉलीवुड में ग्लैमर और बड़े-बड़े सेट्स का ट्रेंड सेट किया. 'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने यूथ और फैमिली दोनों को साथ जोड़ लिया.

अब आते हैं संजय लीला भंसाली पर, जिनकी फिल्मों की भव्यता देखते ही बनती है. 'देवदास' से 'बाजीराव मस्तानी' तक उनका शानदार विजुअल स्टाइल साफ दिखता है. उन्होंने बॉलीवुड को इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान दिलाई है.

साउथ से आए एस.एस. राजामौली ने तो जैसे गेम ही बदल दिया. 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और RRR जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया, कि भारतीय सिनेमा भी दुनिया भर में धूम मचा सकता है.

अब नई पीढ़ी की बात करें, तो आदित्य धर का नाम तेजी से उभर रहा है. उनकी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने देशभक्ति और रियलिस्टिक सिनेमा को नया रूप दिया. वहीं 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था, और अब उसका सीक्वल 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.