---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ की यलीना बनेगी Imtiaz Ali की Heer? जानें क्या है खबरों का सच

Sara Arjun Will Play Imtiaz Ali's Heer?: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में यालीना जमाली मजारी बनकर हमजा यानी रणवीर सिंह का दिल चुराने वाली सारा अर्जुन, जल्द ही 'धुरंधर 2' में नजर आने वाली हैं. फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर-द रिवेंज' में लोगों को उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा. इस बीच सारा अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हो रही है.

दरअसल, कुछ दिन पहले ही खबरें आई थी कि सारा अर्जुन 'धुरंधर 2' के बाद इम्तियाज अली की फिल्म 'हीर रांझा' में लीड एक्ट्रेस यानी हीर का किरदार निभा सकती हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.

इन अफवाहों को लेकर अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा बयान दिया है. मुकेश ने पहले तो इन अफवाहों को खारिज किया, इसके बाद ये कन्फर्म किया कि सारा अर्जुन ने अभी तक कोई और प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है.

मुकेश ने ये भी कहा कि सारा अभी सिर्फ आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. मुकेश छाबड़ा ने 7 मार्च को सारा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने X हैंडल पर कही हैं.

मुकेश छाबड़ा ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'सारा अर्जुन ने कोई और फिल्म साइन नहीं की है. हम सिर्फ 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और न ही किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी से मिली हैं. बस इंतजार करें, बाकी सारी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं.

कुछ दिन पहले मिड-डे ने खबर दी थी कि इम्तियाज अली की फिल्म 'हीर रांझा' में लीड रोल के लिए सारा अर्जुन को चुना गया है. 'हीर रांझा' के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें सारा अर्जुन का नाम भी शामिल है.

एकता कपूर ने भी फिल्म 'हीर रांझा' में सारा अर्जुन के शामिल होने की अफवाहों पर तंज कसते हुए कहा, 'हमें फिक्शन के लिए बेहतरीन स्क्रिनप्ले राइटर की जरूरत है. क्या आप जुड़ना चाहेंगे? आप सभी बेहतरीन कहानियां लिखते हैं.'

First published on: Mar 08, 2026 04:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.