Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप, OTT पर आते ही टॉप बनी ये फिल्म

1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन अब ओटीटी पर तहलका मचाते नजर आ रही है. ये एक वॉर-ड्रामा फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद, एक्शन और ड्राम से भरपूर ये इस फिल्म को खूब तारीफें मिलीं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं, अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' की, जिसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. ‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है.

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल मात्र 21 साल की उम्र में 1971 के भारत-पाकिस्तान यु्द्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे. ये फिल्म उन्हीं की शौर्यगाथा है.

फिल्म में अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र के अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमरन भाटिया, जयदीप अहलावत, जितेंद्र सिंह, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर, राहुल देव और विवान शाह जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.

'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू जरूर मिला, लेकिन फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की और फ्लॉप हो गई थी.

अपने रिलीज के दो महीने बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है. अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं, आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Feb 26, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.