---विज्ञापन---

चंद्रिका दीक्षित ने किया खुलेआम प्यार का इजहार, मिस्ट्री मैन से लिपटकर बोलीं वड़ा पाव गर्ल- आई लव यू…

Vada Pav Girl Aka Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका नया रोमांटिक वीडियो है, जिसमें वो मिस्ट्री मैन के साथ खुलेआम प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आते ही फैंस से लेकर ट्रोल्स तक, हर कोई इस पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहा है.

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो मिस्ट्री मैन के साथ बेहद करीब दिख रही हैं. वीडियो की शुरुआत में दोनों के बीच प्यार भरी बातचीत होती है. चंद्रिका उनसे कहती हैं, कि उन्हें ऐसा नहीं लगता, कि वो उनसे प्यार करता है.

इस पर मिस्ट्री मैन मजाकिया लेकिन रोमांटिक अंदाज में जवाब देता है, और पूछता है, कि फिर क्या करके दिखाए... इसके बाद माहौल और भी फिल्मी हो जाता है. मिस्ट्री मैन प्यार भरे डायलॉग बोलता है, 'तू मेरी हीर तो मैं तेरा रांझा, तू मेरी लैला तो मैं तेरा मजनूं...'

उसकी बातें सुनकर चंद्रिका इमोशनल हो जाती हैं, और अपनी बाहों भरते हुए वो मिस्ट्र मैन से कहती हैं, 'आई लव यू सिकंदर' यही पल वीडियो का सबसे ज्यादा वायरल हिस्सा बन गया है.

वीडियो शेयर करते हुए चंद्रिका ने कैप्शन में लिखा, 'तुझे प्रपोज करने आता है?' इस एक लाइन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी. कुछ लोग इस केमिस्ट्री को 'क्यूट' बता रहे हैं, तो कुछ इसे महज कंटेंट के लिए किया गया स्टंट कह रहे हैं.

हालांकि, वायरल होने के साथ ही चंद्रिका ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं. कई यूजर्स का कहना है, कि फॉलोअर्स और लाइक्स के लिए वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक कर रही हैं. वहीं उनके सपोर्टर्स का मानना है, कि चंद्रिका को अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का पूरा हक है.

आपको बात दें, हाल ही में चंद्रिका ने खुद मिस्ट्री मैन की पहचान उजागर की थी. उन्होंने बताया कि उसका नाम सैफी है. सैफी मूल रूप से अलीगढ़ (यूपी) का रहने वाला है, लेकिन उसकी परवरिश दिल्ली में हुई है. वो पेशे से कंटेंट क्रिएटर है, और सिंगिंग में भी हाथ आजमाता है.

इतना ही नहीं, उसने पहले मैक्स हॉस्पिटल में काम करने का अनुभव होने का भी दावा किया है. बहरहाल, अब सवाल यही है, क्या ये प्यार सच है, या फिर सिर्फ सोशल मीडिया के लिए बनाया गया कंटेंट? फिलहाल, तो वड़ा पाव गर्ल का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा है.

First published on: Mar 02, 2026 05:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.