---विज्ञापन---
24 साल से बॉलीवुड पर राज कर रही सुरो की ये मल्लिका, ब्लॉकबस्टर फिल्म से करियर की शुरुआत, डायरेक्टर की मां दिया था बड़ा ब्रेक

Bollywood Singer Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जितने ज्यादा एक्टर फेमस होते हैं, उतने ही ज्यादा सिंगर भी लोकप्रिय होते हैं. इनमें से कुछ सिंगर्स ऐसे तो हैं जो सभी के फेवरेट होते हैं. आज ऐसी एक सिंगर के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ सिंगिंग करियर की शुरुआत की और पिछले 24 साल से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं.

हम जिस सिंगर के बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम श्रेया घोषाल है. श्रेया घोषाल का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहामपुर में 12 मार्च 1984 को हुआ. राजस्थान के कोटा के पास रावतभाटा नाम के एक छोटे से कस्बे में उनका पालन-पोषण हुआ था.

श्रेया घोषाल ने 4 साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था. जब वो 6 साल की हुईं, तो उन्होंने फॉर्मली शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा' में हिस्सा लिया था.

श्रेया घोषाल ने 16 साल की उम्र में रिएलिटी शो 'सा रे गा मा' की विनर बन गईंहैं. इस दौरान संजय लीला भंसाली की मां की नजर श्रेया घोषाल पर पड़ी. इसके बाद ही उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवदास' में गाना गाने का मौका मिला.

'देवदास' में श्रेया को लीडिंग लेडी पारो की आवाज बनने का मौका दिया. श्रेया घोषाल ने इस फिल्म में 'सिलसिला ये चाहत का', 'चालक चालक', 'बैरी पिया', 'डोला रे डोला' और 'मोरे पिया' समेत कुल 5 गाने गाए थे और ये पांचों गाने सुपरहिट हुए.

अपनी पहली ही फिल्म के गाने के लिए श्रेया को बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके साथ ही, उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड और फिल्मफेयर आरडी बर्मन अवॉर्ड भी अपने नाम किया.

इसके बाद से ही श्रेया घोषाल लोगों के फेवरेट सिंगर की लिस्ट में टॉप पर हैं. वो पिछले 24 साल से बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं.