Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Rajesh Khanna को भी टक्कर देता था ये एक्टर, रामानंद सागर ‘रामायण’ में निभाया लीड रोल, पॉपुलैरिटी के आगे बड़े-बड़े सितारे फेल

रामानंद सागर की रामायण में शामिल इस एक्टर की दीवानगी राजेश खन्ना को भी टक्कर देती थी. एक्टर ने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इंडस्ट्री की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से सब कुछ गंवाना पड़ा. इस एक्टर के बारे में खुद राजेश खन्ना ने कहा था कि वो उनकी जगह ले सकते हैं. चलिए उस स्टार के बारे में जानते हैं.

70 के दशक में राजेश खन्ना की दीवानगी देखते ही बनती थी. उन्हें देखने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं. उनकी फैन-फॉलोविंग इस तरह थी कि शायद ही किसी सुपरस्टार के प्रति इतना प्यार दिखा हो. लेकिन एक एक्टर ऐसा भी था, जिससे खुद राजेश खन्ना को इनसिक्योरिटी होने लगी थी और खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि वे उनकी जगह ले सकते हैं.

जी हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर में ‘मेघनाथ’ का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय अरोड़ा की, जिनकी 2 फरवरी को पुण्यतिथि है. कई फिल्मों में शानदार काम करने के बाद विजय अरोड़ा ने टीवी पर सबसे यादगार किरदारों में एक निभाया.

70 के दशक में विजय अरोड़ा बहुत बड़े स्टार हुआ करते थे. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हीरोइन संग काम किया. पहली बार उन्होंने साल 1972 में आई फिल्म 'जरूरत' में रीना रॉय और ‘राखी और हथकड़ी' में आशा पारेख के साथ काम किया था.

उनकी फिल्म 'यादों की बारात' जबरदस्त हिट साबित हुई और विजय अरोड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली. इस फिल्म का गाना 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' आज भी सुपरहिट माना जाता है. इसके उन्होंने बैक-टू-बैक फिल्में मिलीं और सफलता भी. इससे उनकी तुलना राजेश खन्ना से होने लगी, क्योंकि दोनों की कद-काठी दिखने में एक जैसी थी.

विजय अरोड़ा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन टीवी पर निभाया उनका किरदार एक किरदार सबसे यादगार और पॉपुलर हुआ. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में मेघनाथ का रोल निभाया था, जो घर-घर पॉपुलर हुआ और खूब पसंद किया गया.

First published on: Feb 02, 2026 04:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.