---विज्ञापन---
14 साल पहले बॉलीवुड में आई ये खूबसूरत एक्ट्रेस, इंग्लिश मूवी से शुरू की एक्टिंग, इरफान खान संग किया कल्ट रोमांस

Bollywood Actress Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं, वहीं, कुछ एक्ट्रेस अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी पहचानी जाती हैं. ऐसी एक एक्ट्रेस के बारे में आज हम बताने वाले हैं, जिन्होंने 14 साल पहले ही बॉलीवुड में कदम रखा और इरफान खान संग उनका कल्ट रोमांस आज लोगों का फेवरेट है.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम निमरत कौर है. उनका जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी में 13 मार्च 1982 को हुआ था. निमरत के पिता शौर्य चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के एक अधिकारी थे.

साल 1994 में एक आतंकवादी ने निमरत कौर के पिता का अपहरण कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली से सटे नोएडा में चला आया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की है.

पढ़ाई पूरी करने के बाद निमरत कौर मुंबई चली गईं, जहां उन्होंने थिएटर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. निमरत कौर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में आई फिल्म, अंग्रेजी फिल्म 'वन नाइट विद द किंग', से की थी.

2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'पेडलर्स' के साथ निमरत कौर ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रिमियर किया गया था.

निमरत कौर को लोगों के बीच पहचान साल 2013 में आई रोमांटिक फिल्म 'द लंचबॉक्स' से मिली. इस फिल्म में उनके और इरफान खान के बीच चिट्ठी वाला प्यार लोगों को खूब पसंद आया. लोगों से कल्ट रोमांस का नाम दिया.

इसके बाद निमरत कौर ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया, जिसमें 'दासवी', 'स्काई फोर्स', 'एयर लिफ्ट', 'लव शॉट्स' और 'वेवार्ड पाइंस' जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं.