---विज्ञापन---

OTT पर रिलीज होने जा रही ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है बजट से 150 गुना ज्यादा कमाई

Blockbuster Film on OTT: 2025 फिल्मी दुनिया और बॉक्स ऑफिस के लिए काफी रोलर-कोस्टर जैसा साबित हुआ था, जहां कई हाई-बजट फिल्में फ्लॉप हो गई और कई लो-बजट फिल्मों ने शानदार कमाई की. ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आज आपके लिए लाए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने को पूरी तरह से तैयार है.

इस फिल्म ने 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' को पछाड़ कर साल 2025 की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली फिल्म बनी थी. महज 50 लाख रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 122 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली थी.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'लाओ: कृष्णा सदा सहायते' है, जो एक भक्तिमय गुजराती फिल्म है. ये मूवी गोलिवुड की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने 150 गुना मुनाफा कमाया.

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब गुजराती फिल्म 'लाओ: कृष्णा सदा सहायते' ओटीटी पर धमाका करने को पूरी तरह से तैयार है. इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता पाने वाली फिल्म 'लालो – श्री कृष्ण सदा सहायते' 6 मार्च को सोनीलिव पर रिलीज होने जा रही है. यह ओटीटी पर फिल्म हिंदी और गुजराती दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी.

फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अंकित सखिया ने कहा कि वह 'लालो' की ओटीटी रिलीज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और उम्मीद करते हैं कि ये फिल्म लोगों के दिलों को छूती रहेगी.

First published on: Mar 02, 2026 07:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.