Tuesday, 26 August, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के 16 कंटेस्टेंट्स कौन? जर्नी पर एक नजर

बिग बॉस 19 के होस्ट सलमान खान ने शो के 16 कंटेस्टेंट को मंच पर बुलाकर फैंस को उनसे इंटरड्यूस करवाया। आइए जानें शो में पार्टिसिपेट करने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के नाम... अशनूर कौर, गौरव खन्ना से लेकर और कौन कौन हैं शामिल और उनकी जर्नी

अशनूर कौर शो की पहली कंटेस्टेंट बनी। उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत बतौर एक चाइल्ड एक्टर की थी और आज वो एक रियलिटी शो का हिस्सा हैं। उन्हें उनके सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाने के लिए खूब सराहा गया था। लोगों ने उन्हें छोटी नायरा का टैग भी दिया था।

तान्या मित्तल को पहचान महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ की वजह से मिली थी। वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और आज वो बिग बॉस के मंच तक जा पहुंची हैं।

​जीशान कादरी एक्टर होने के साथ-साथ एक राइटर भी हैं। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उन्होंने डेफिनटे का किरदार निभाया था, जिसके बाद लाखों लोग उनके दीवाने हो गए थे।

नतालिया जानोसजेक एक विदेशी एक्ट्रेस और पोलैंड की मॉडल हैं। वार 2 और हाउसफुल 5 समेत कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस में उनकी एंट्री ने धमाल मचा दिया है।

कुनिका सदानंद एक एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं। कई हिट फिल्मों और सीरियल का हिस्सा रहने के बाद अब वो एक रियलिटी शो में जा पहुंची हैं। आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ वकालत की पढ़ाई भी की है।

नेहल चुडासमा ब्यूटी पेजेंट विनर भी हैं। साल 2018 में हुए 'मिस दिवा यूनिवर्स' का खिताब उनके नाम हुआ था। इसके अलावा उन्होंने 'मिस बॉडी ब्यूटीफुल' और "मिस मल्टीमीडिया' के टाइटल भी जीते हैं।

अभिषेक बजाज को 'सिलसिला प्यार का', 'बिट्टी बिजनेस वाली' जैसे सीरियल से पहचान मिली थी। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से किया था। वो कई हिट फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

टिकटॉक से वायरल हुई नगमा मिराजकर आज एक फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं। लोग उनकी ब्यूटी, लाइफस्टाइल और दीवाने हैं। डिजिटल प्लेफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने के बाद वो बिग बॉस के घर का हिस्सा बन गई हैं। उनके बॉयफ्रेंड अवेज दरबार भी शो में मौजूद हैं।

बसीर अली एक्टर होने के अलावा एक मॉडल भी हैं। बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने से पहले स्प्लिट्सविला के 10वें सीजन के विनर रह चुके हैं। उन्होंने रोडीज राइजिंग और ऐस ऑफ स्पेस 2 में भी पार्टिसिपेट किया था और दोनों ही शोज के रनर अप रहे।

शो में भोजपुरी तड़का लगाने के लिए एक्ट्रेस नीलम गिरी भी कर रही हैं शो में पार्टिसिपेट। बिग बॉस के घर में दर्शकों को उनकी रियल पर्सनालिटी देखने को मिलेगी।

फरहाना भट्ट अपने बेबाक ओपिनियन के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बहुत ही काम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद अब वो रियलिटी शो में अपनी पहचान बनाने आई हैं।

मृदुल तिवारी का नाम इंस्टाग्राम के बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक है। शो में एंट्री के लिए उनका मुकाबला शहबाज बादशाह से था जो शहनाज गिल के भाई हैं। फैन वोटिंग में जीतने के बाद उन्हें घर में एंट्री मिली थी।

प्रनीत मोरे ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी के रूप में की थी। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब वो रियलिटी शो में अपनी रियल पर्सनालिटी दिखने आए हैं।

अवेज दरबार एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिन्हें टिकटॉक से पहचान मिली थी। इंस्टाग्राम पर उनके 30.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस शो में वो अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को रियलिटी शो में एक साथ देखना बेहद रोमांचक होने वाला है।

मशहूर सिंगर अमाल मलिक भी इस शो का हिस्सा हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी आवाज से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले अमाल अब शो में अपनी रियल पर्सनालिटी दिखते नजर आएंगे।

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना भी इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने इस शो से पहले 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो जीता था। बिग बॉस 19 के घर में उनकी एंट्री ने धमाका मचा दिया है।

First published on: Aug 25, 2025 08:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.