---विज्ञापन---
LPG गैस सिलेंडर के वेंडर बने बिग बॉस के फेमस कंटेस्टेंट, बोले- ‘इसमें है बॉलीवुड से ज्यादा पैसा…’

Rajiv Adatia LPG Gas Cylinder Vendor: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' के फेमस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया एक बार फिर से चर्चा के बाजार में छा गए हैं. उनका हाल ही में किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है. अपनी इस पोस्ट में राजीव अदातिया ने अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान भारत में बढ़े गैस सिलेंडरों की कीमत पर तंज कसा है.

अपने काम के सिलसिले में मुंबई वापस आए राजीव अदातिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एलपीजी सिलेंडरों के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन दिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

वायरल पोस्ट की फोटो में 'बिग बॉस 15' के कंटेस्टेंट राजीव अदतिया कई सारे एलपीजी सिलेंडर से लदे कैरियर के बगल में खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने कहा कि वो गैस सिलेंडर वेंडर बनना पसंद करेंगे.

इस पोस्ट के कैप्शन राजीव ने लिखा, 'मैंने तय कर लिया है कि फिलहाल गैस बेचने में बॉलीवुड से ज्यादा पैसा है! एक पेट्रोल टैंक 10 लाख रुपये का!!!! मेरी रोज की कमाई से तो कहीं बेहतर है!'

राजीव अदतिया की इस वायरल पोस्ट पर एक्टर अली गोनी ने कमेंट किया, 'ग्रीन वाला मिलेगा?' इसके अलावा एक्ट्रेस जरीन खान, टीना दत्ता, ऋचा शर्मा और कई सेलेब्रिटीज ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया.

'बिग बॉस 15' के अलावा राजीव अदतिया रिएलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' और 'खतरों के खिलाड़ी 12' के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं. 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' के तो वो फाइनलिस्ट थे.

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. यहां LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है, जिसकी वजह से LPG गैस सिलेंडरों की कीमत में अचानक से वृद्धि हो गई है.