---विज्ञापन---
Bihar के भौकाल को जानना है तो देख डालें ये 5 सीरीज, सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा डोज कभी नहीं देखा होगा!

बिहार की राजनीति हमेशा से ही अपने अनूठे जातीय समीकरणों, बाहुबल और अप्रत्याशित मोड़ों के लिए जानी जाती रही है. बिहार की राजनीति और भौकाल पर आधारित हम 5 सीरीज के बारे में बता रहे हैं. इन सीरीज की कहानियों में 1980 के दशक के 'रंगबाजों' से लेकर 90 के दशक के सत्ता परिवर्तन और 2000 के दशक की पुलिसिया कार्रवाई को बेहद बारीकी से दिखाया गया है.

महारानी (Maharani)- हुमा कुरैशी स्टारर यह सीरीज बिहार की सबसे चर्चित राजनीतिक सीरीज है. यह एक अनपढ़ महिला के मुख्यमंत्री बनने और सत्ता के दांव-पेंच सीखने की दिलचस्प कहानी है. इसमें दिखाया गया है मुख्यमंत्री को गोली लगती है, जिसके बाद उसकी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

खाकी: द बिहार चैप्टर (Khakee: The Bihar Chapter)- यह सीरीज एक आईपीएस अधिकारी पर आधारित है. इसमें अमित लोढ़ा नाम का एक IPS अधिकारी है. जहां इसमें 2000 के दशक के शुरुआती दौर में शेखपुरा के खूंखार गैंगस्टर और पुलिस के बीच की लुका-छिपी को दिखाया गया है. यह सीरीज अपराध और राजनीति के बीच की कहानी को दिखाती है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

रंगबाज: डर की राजनीति (Rangbaaz: Darr Ki Raajneeti)- इस सीजन की कहानी बिहार के एक बाहुबली नेता के उत्थान और पतन पर आधारित है. यह सीरीज दिखाती है कि कैसे अपराध के रास्ते से राजनीति में एंट्री की जाती है और बाहुबल के दम पर सत्ता हासिल की जाती है. इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं.

दुपहिया (Dupahiya)- इस सीरीज में बिहार के ग्रामीण जीवन और स्थानीय राजनीति के लालच के साथ ही विश्वासघात को भी दिखाया गया है. प्राइम वीडियो पर मौजूद यह कम चर्चित सीरीज है, लेकिन इसकी कहानी भी आपको अपनी जगह से उठने नहीं देगी.

रक्तांचल (Raktanchal)- यह सीरीज पूर्वांचल (बिहार-यूपी बॉर्डर) के टेंडर माफिया पर आधारित है. इस सीरीज में 80 के दशक के खूनी संघर्ष और सरकारी ठेकों के लिए होने वाली राजनीति को दिखाया गया है. यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद ही.