---विज्ञापन---

Jana Nayagan से पहले इन 5 फिल्मों की OTT रिलीज पर मंडरा चुके हैं संकट के बादल, किसी की बदली डील तो कोई पहुंची कोर्ट

थलापति विजय इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ और उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज में देरी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. हालांकि अब एक्टर को लेकर खबर आई है कि उनकी जन नायकन फिल्म की 120 करोड़ की ओटीटी रिलीज कैंसिल कर दी गई है. दरअसल, एक्टर की रिलीज डेट को लेकर चल रहे कोर्ट केस के कारण प्राइम वीडियो ने इसकी ओटीटी डील को कैंसिल कर दिया है. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब ऐसा कुछ हुआ है. इससे पहले भी तमाम फिल्में हैं जो कोर्ट केस, विवादों के कारण ओटीटी पर रिलीज नहीं हो पाई हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

भूल चूक माफ: लिस्ट में पहला नाम फिल्म भूल चूक माफ का है. जो कि राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है. दरअसल, इस फिल्म की मई 2025 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट ओटीटी रिलीज पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई थी. क्योंकि फिल्म पहले थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने पहलगाम हमले के कारण इसकी थिएटर रिलीज की जगह ओटीटी का फैसला किया. हालांकि बाद में पीवीआर इनॉक्स ने मेकर्स पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने और तय समय पर थिएटर रिलीज न करने को लेकर केस कर दिया था.

बांद्रा: दिलीप और तमन्ना भाटिया स्टारर 2023 की मलयालम फिल्म बांद्रा को इसके ओटीटी कंटेंट के बजाय यह "रिव्यू बॉम्बिंग" और उसके बाद सोशल मीडिया व्लॉगर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर काफी विवादों में रही. फिल्म निर्माताओं ने आरोप लगाया कि इसकी रिलीज होने के आधे घंटे के भीतर ही लोगों ने नेगेटिव रिव्यू देने शुरू कर दिए. त्रिवेंद्रम स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को अश्वंथ कोक, उन्नी, साई कृष्णा, शाज़ मोहम्मद और अन्य सहित कई ब्लॉगरों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया. इसी कारण इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म मिलने में और डील कंफर्म होने में मुश्किल आई.

पावी केयरटेकर: 'पावी केयरटेकर फिल्म में दिलीप नजर आए हैं और यह 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म डिजिटल रिलीज को लेकर विवादों में रही हैं. कहा जा रहा था कि इसने बॉक्स ऑफिस पर बेकार परफॉर्म किया था, जिसके कारण इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म मिलने में मुश्किल आई है. हालांकि अब यह सबस्क्रिप्शन के साथ प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

थंकामणि: थंकामणि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में रही. इस मूवी को लेकर कहा जा रहा था कि यह एक रियल लाइफ इवेंट पर बनी है. जिसके कारण इसके नाम को लेकर काफी आपत्ति जताई गई थी और याचिका भी दायर की गई थी. इसको लेकर कहा गया था कि यह वास्तविक स्थान और वहां के लोगों के लिए अपमानजनक है. फिल्म को इस विवाद के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

अन्नापूर्णी द गॉडेस ऑफ फूड: लिस्ट में नयनतारा स्टारर फिल्म अन्नापूर्णी द गॉडेस ऑफ फूड साल 2023 में दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म की रिलीज के लगभग एक महीने बाद जनवरी 2024 में इसे हटा दिया गया था. लोगों ने फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताई गई थी, जिसमें एक ब्राह्मण किरदार मांस पकाते हुए दिखाया गया है और वह कहती है कि भगवान राम मांसाहारी थे. इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं. इसके अलावा फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा देने पर भी लोगों ने विरोध किया था. जिसके कारण इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म से ही हटा दिया गया था.

First published on: Mar 13, 2026 04:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.