---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ से पहले देख लें JioHotstar पर मौजूद ये 5 बेहतरीन स्पाई-थ्रिलर

अगर आपने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देख ली है और धुरंधर 2 देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये फिल्में-सीरीज आपके लिए हैं. स्पाई और थ्रिल से भरपूर इन फिल्मों को आप ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. ड्रामा, थ्रिल और एक्शन से भरपूर ये फिल्में और सीरीज JioHotstar पर मौजूद हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Special Ops- लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर JioHotstar की सुपरहिट सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ है. ये एक शानदार स्पाई-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें केके मेनन लीड रोल में ऑफिसर हिम्मत सिंह की भूमिका निभाते हैं. सीरीज की कहानी हिम्मत सिंह और उनकी टीम के इर्द-गिर्द घूमता है, जो भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए कई खुफिया मिशनों को अंजाम देते हैं.

Rudra: The Edge of Darkness- अजय देवगन स्टारर सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. ये एक शानदार साइकोलॉजिकल-क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो मुंबई में होने वाले जघन्य अपराधों को सुलझाने वाले एक एक पुलिस ऑफिसर की कहानी बयां करती है.

True Detective- ये एक बेहद पॉपुलर एंथोलॉजी सीरीज है. इसकी जजबरदस्त कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. इसके पहले सीजन में दो जासूस एक पुराने सीरियल किलर केस की छानबीन करते हैं, तभी एक नया मर्डर सामने आता है. इसके बाद के सीजन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रहस्यों को उजागर करते हैं.

Homeland- JioHotstar की सीरीज ‘होमलैंड’ एक जबरदस्त स्पाई जासूसी ड्रामा सीरीज है. इसने दुनियभर में खूब नाम कमाया है. इसमें क्लेयर डेन्स ने कैरी मैथिसन का किरदार निभाया है, जो बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित एक प्रतिभाशाली सीआईए अधिकारी हैं. ऐसे में कैरी को शक है कि मरीन सार्जेंट निकोलस ब्रॉडी, जो एक प्रसिद्ध अमेरिकी युद्ध नायक हैं और आठ साल की कैद के बाद घर लौटते हैं, अल-कायदा के प्रभाव में आ गए हैं और ये आतंकी समूह अब अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा है.

Asur- क्राइम, साइकोलॉजी, थ्रिल और माइथोलॉजी से भरपूर सीरीज ‘असुर’ की कहानी देखकर देखकर आप चौंक उठेंगे. इस सीरीज में निखिल नायर, जो एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट से टीचर बन गए हैं, और उनके पूर्व गुरु धनंजय राजपूत की कहानी है, जो एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए फिर से एक साथ आते हैं, जो खुद को आधुनिक युग का शैतान मानता है. इसमें बरुण सोबती और अरशद वारसी लीड रोल में हैं.