Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 से पहले देख लें डायरेक्टर आदित्य धर की 5 फिल्में, तीसरी की कहानी रूह कंपा देगी

Aditya Dhar Movies: इन दिनों सिर्फ डायरेक्टर आदित्य धर की चर्चा हो रही है. उनकी फिल्म धुरंधर ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अब धुरंधर 2 की तैयारी. हाल ही में इस फिल्म का नया गाना आरी आरी रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. खास बार ये है कि ये गाना आदित्य धर के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है. आज यानी 12 मार्च को डायरेक्टर आदित्य धार का जन्मदिन है. ऐसे में आज हम आपके लिए उनकी 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं. धुरंधर और धुरंधर 2 से पहले आई इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Dhurandhar- लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को आदित्य धर में डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार नजर आए और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हर किसी के होश उड़ा दिए. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी को भरपूर प्यार मिला. अब आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

URI: The Surgical Stirke- साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है. ये फिल्म भारतीय सेना द्वारा किए गए एक मिशन को दिखाती है. इसमें विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना जैसे स्टार्स शामिल हैं. मात्र 44 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342.73 करोड़ की कमाई की थी. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Baramulla- Netflix पर मौजूद फिल्म ‘बारामुल्ला’ एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसे प्रोड्यूस और लिखा आदित्य धर ने ही है. इसकी कहानी काफी पसंद की गई है. फिल्म बारामुल्ला शहर में रहस्यमई तरीके से गायब हो रहे बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसका क्लाइमैक्स हर किसी को चौंका देता है. इसमें मानव कौल और भाषा सुंबली लीड रोल में हैं.

Dhoom Dhaam- एक्शन और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी. इस फिल्म को भी आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें यामी गौतम और प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहली रात के दिन ही मुश्किल में पड़ जाते हैं.

Article 370- यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी आदित्य धर ने लिखी और इसे प्रोड्यूस भी किया.फिल्म कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाने की कहानी दिखाती है. इसकी कहानी आप Zee5 पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 12, 2026 04:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.