Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

इस एक्ट्रेस ने 13 साल के करियर में की सिर्फ 10 फिल्में, सारी की सारी हुई फ्लॉप; फिर निधन की खबर ने सबको चौंकाया

Beautiful Actress Shocking Death News: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जो एक्टिंग से ज्यादा अपने विवादों की वजह चर्चा में रहते हैं. ऐसी एक एक्ट्रेस के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिनका एक्टिंग करियर शुरू ही विवाद के साथ हुआ था. फिर एक्ट्रेस की मौत की खबर ने सबको को हैरान कर दिया. चलिए आपको एक्ट्रेस की कहानी बताते हैं.

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस पूनम पांडे हैं, जिन्होंने अपना करियर साल 2010 में एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था.

पूनम पांडे ने साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान एक विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा था कि अगर इंडियन क्रिकेट टीम इस साल वर्ल्ड कप जीतती है तो वह अपने कपड़े उतार देंगी. हालांकि, विवाद होने के बाद वह अपने वादे से पीछे हट गईं.

पूनम पांडे ने साल 2013 में आई फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस थीं. लेकिन जैसे ही फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, इसको लेकर बावल शुरू हो गया. कई जगहों पर लोगों ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर उसे जला दिया.

इसके बाद पूनम पांडे ने कुल 10 फिल्मों में काम किया, जिसमें 'लव इज पॉइजन', 'मालिनी एंड कंपनी', 'आ गया हीरो', 'कर्म की यात्रा' और 'जीएसटी – गलती सिर्फ तुम्हारी' जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन उनकी सारी की सारी फ्लॉप हो गई.

वहीं, 1 फरवरी 2024 को खबर आई कि पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया. पूनम के मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस की मौत हो गई.

पूनम पांडे की मौत की खबर से सभी हैरान रह गए. लेकिन अगले ही दिन खबर आई कि ये सब एक नाटक था ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके.

First published on: Mar 11, 2026 03:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.