---विज्ञापन---
माफी से लेकर बायकॉट तक, अरिजीत सिंह के करियर की 5 सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जब सुरीली आवाज बनी विवादों की वजह

Arijit Singh 5 Controversies: अरिजीत सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर है, जिनकी गायकी हर शख्स के दिल को छू जाती है. वह अपनी रूहानी आवाज और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के जाने जाते हैं. जो करोड़ों के संपत्ति के मालिक होने के बाद भी साधारण जिंदगी जीते हैं. हालांकि ग्लैमर की दुनिया से जुड़ने के बाद भी कई बार उनका नाम विवादों से घिर चुका है. वहीं, आज हम अरिजीत सिंह से जुड़े कुछ 5 विवादों के बारे में बात करेंगे. जो लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं.

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच हुए विवाद के बारे में हर कोई जानता हैं. दोनों के बीच का यह विवाद लंबे वक्त तक चला था. इसकी शुरुआत साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी. इस फंक्शन में अरिजीत सिंह चप्पल पहनकर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे और रिकॉर्डिंग के कारण काफी थके हुए भी थे. जैसे ही वो स्टेज पर पहुंचे तो होस्ट सलमान खान ने उनकी चप्पलों का मजाक बनाया. इसपर अरिजीत ने कहा, 'आप लोगों ने सुला दिया यार".इसपर सलमान खान अरिजीत से इतना चिढ़ गए कि उन्होंने अपनी फिल्म सुल्तान के गाने जग घूमिया से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनके स्थान पर राहत फतेह अली खान को लिया गया. हालांकि इसके बाद अरिजीत ने उनसे पब्लिकली माफी मांगी, लेकिन सलमान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. हालांकि 9 साल बात 2023 में सलमान का गुस्सा शांत हुआ और अरिजीत ने टाइगर 3 के लिए गाना गाया. वहीं, अरिजीत ने सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में अपनी आखिरी गाना मातृभूमि गाया है.

फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए अरिजीत सिंह ने पाकिस्तानी सुपरहिट सॉन्ग पसूरी का रीमेक गाया था. जिसके बाद इसको लेकर जमकर विवाद खड़ा हो गया था. पाकिस्तान के लोगों और भारतीय जनता ने भी उन्हें ओरिजनल गाने को खराब करने पर खूब सुनाया था. हालांकि इसके बाद सिंगर ने इसपर सफाई भी दी थी. उन्होंने कहा था कि यह गाना उन्होंने चैरिटी के लिए गाया था, ताकि इससे आने वाले पैसों को एनजीओ को दान दे सके हैं.

औरंगाबाद में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिससे भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन ने सिंगर का हाथ जोर से खींचा था, जिससे उनके हाथ में मोच आ गई थी. इसके बाद सिंगर ने तुरंत गाना रोक दिया था और वहां मौजूद ऑडियंस से कहा था, "आप यहां एंजॉय करने आए हो या फिर मुझे चोट पहुंचाने". अगर मेरा हाथ काम नहीं करेगी, तो मैं परफॉर्म कैसे करूंगा. लेकिन शालीनता से अपनी बात रखने के बाद भी अरिजीत सिंह को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था. हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया.

अरिजीत सिंह ने फिल्म दिलवाले को लेकर गाना रंग तू मोहे गेरुआ गाया था. जो कि सुपरहिट रहा था. इसके बाद साल 2023 में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने 'रंग तू मोहे गेरुआ' गाना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने भी गाया था. लेकिन उनकी इस परफॉर्मेंस के कुछ ही दिन बात कोलकाता में उनका कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया था. जिसके बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार गेरुआ(केसरिया) रंग के नाम से नाराज थी, जिसके कारण कॉन्सर्ट कैंसिल किया गया. हालांकि इस पूरे मुद्दे पर अरिजीत ने कहा था कि रंगों पर इतना विवाद अजीब है, अगर स्वामी विवेकानंद सफेद पहनते तो क्या सफेद पर भी विवाद होता?

साल 2015 में भी अरिजीत सिंह को गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी भरा कॉल आया था और उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी.