Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

हंसा-हंसाकर आपको पागल कर देगी Netflix की ये सीरीज, कोर्टरूम ड्रामा देखकर पकड़ लेंगे सिर

Netflix की पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज 'मामला लीगल है' एक बार फिर दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार है. पहले सीजन की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब इसका दूसरा सीजन 'मामला लीगल है 2' आने वाला है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी अनाउंस कर दी है. ये मजेदार कोर्टरूम ड्रामा 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

पहले सीजन में हल्के-फुल्के अंदाज में कोर्टरूम की दुनिया को दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी वजह से दूसरे सीजन को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है.

दरअसल, नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो की स्टारकास्ट और कॉमेडियन नजर आते हैं. इस वीडियो में अनुभव सिंह बस्सी, रवि किशन, निधि बिष्ट और कुशा कपिला दिखाई देते नजर आ रहे हैं.

वीडियो की स्टार्टिंग में अनुभव सिंह बस्सी अपने खास कॉमिक अंदाज में नजर आते हैं. वो कहते हैं, कि उन्हें हर चीज की तारीख मिल रही है, लेकिन 'मामला लीगल है 2' के ट्रेलर की रिलीज डेट नहीं मिल रही.

बस्सी मजाक में कहते हैं, कि पहले सीजन से दूसरे सीजन के बीच तो कई कहानियां हो गईं, लेकिन ट्रेलर अभी तक सामने नहीं आया. इस पर रवि किशन उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, और पूछते हैं, कि आखिर वो ट्रेलर को लेकर इतने परेशान क्यों हैं.

बस्सी जवाब देते हैं, कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो क्या बोल रहे हैं, लेकिन देश की जनता इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रही है, और बदले में सिर्फ तारीख मिल रही है. इसी बीच वीडियो में कुशा कपिला की एंट्री होती है, और माहौल और भी मजेदार हो जाता है.

कुशा बस्सी को मजाकिया अंदाज में डांटते हुए, कहती हैं, कि शो बनाने में समय लगता है, साथ ही वो यह भी चुटकी लेती हैं, कि बस्सी खुद कई सालों से एक ही शो कर रहे हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए.

First published on: Mar 11, 2026 06:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.