---विज्ञापन---
‘उनकी मृत्यु नहीं…’ अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर ये क्या बोल गए अमाल मलिक, कहा-‘आप सब इसे…’

Amaal Mallik on Arijit Singh: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के फ्लाइनलिस्ट अमाल मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार भी अमाल मलिक अपने एक बयान की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. दरअसल, इस बाद अमाल अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर बता करते हुए खबरों मनें आ गए हैं. अमाल ने अरिजीत के काम की तारीफ करते हुए कहा कि काफी कुछ कहा.

अमाल मलिक ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान जब उनसे अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर पूछा तो उन्होंने कहा, 'अरिजीत ने अपने अब तक के करियर में बहुत शानदार काम किया है.

अमाल मलिक ने आगे कहा, अरिजीत को अभी और भी बेहतरीन काम करना बाकी है. मुझे गर्व है कि मेरे परिवार का मेंबर आज के सबसे बड़े सिंगर अरिजीत सिंह और सबसे ब्यूटीफुल सोल के साथ काम किया है.'

अमाल ने कहा, 'मेरे छोटे भाई अरमान और अरिजीत का क्या रिश्ता है! मेरे नन्हे से बच्चे उनके साथ 'चन्ना मेरेया' गाना गाए. आज जब वे फिल्मी संगीत से विदा ले रहे हैं, तो कोई खुश नहीं है कलाकार भी खुश नहीं हैं, लेकिन यह उनकी मृत्यु नहीं है.'

अरिजीत के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वे अनुष्का शंकर के साथ वही कर रहे हैं जो म्यूजिशियन करना चाहते हैं. वे म्यूजित के सेक्टर में रंजीत बरोट और जाकिर हुसैन जैसे सीनियर्स की कैटेगिरी में आते हैं. फिल्म इंडस्ट्री अलग है, लेकिन इंसान अभी भी जिंदा है. आप सब इसे कैसे ले रहे हैं?'

अमाल ने फैंस को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं है, पिछले चार सालों में रिकॉर्ड किए गए लगभग 100 अंपब्लिश गाने हैं, जो जल्द ही रिलीज किए जाएंगे.

इसके साथ ही अमाल ने आगे कहा कि 'असल जिंदगी भी बिग बॉस जैसी ही है. मुझे जो अच्छा लगा वह यह था कि मैंने उन तीनों औरतों के लिए अपनी हर नेगेटिव सोच को खत्म कर दिया.