---विज्ञापन---
अपने पति को भी खरीदने का दम रखतीं हैं ये हसीनाएं! नेटवर्थ जानकर फट जाएंगी आंखें

Bollywood Richest Actress: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी मेहनत, बिजनेस और ब्रांड वैल्यू के दम पर करोड़ों की दौलत खड़ी की है. दिलचस्प बात ये है, कि इनमें से कई एक्ट्रेसेस कमाई के मामले में अपने पतियों से भी काफी आगे हैं. उनकी नेटवर्थ सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का. पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपने दमदार करियर के लिए भी जानी जाती हैं. फिल्म इंडस्ट्री से कोई बैकग्राउंड न होने के बावजूद उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत से अलग पहचान बनाई.

आज वो बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या की कुल संपत्ति करीब 900 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ लगभग 200 से 280 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. ऐश्वर्या फिल्मों के साथ-साथ बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं.

इसके बाद नाम आता है आलिया भट्ट का, जो आज की पीढ़ी की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी, और धीरे-धीरे कई शानदार फिल्मों में काम कर अपनी जगह पक्की कर ली. 'गंगुबाई काठियावाड़ी', 'उड़ता पंजाब' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक मजबूत एक्ट्रेस के रूप में पहचान दिलाई.

आलिया सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और अपने बिजनेस से भी अच्छा खासा पैसा कमाती हैं. उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है, साथ ही वो अपने कपड़ों के ब्रांड की भी मालकिन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की नेटवर्थ करीब 550 करोड़ रुपये है, जबकि उनके पति रणबीर कपूर की कुल संपत्ति लगभग 345 करोड़ रुपये बताई जाती है.

वहीं दीपिका पादुकोण भी इस मामले में पीछे नहीं हैं. वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. फिल्मों के अलावा दीपिका ने बिजनेस में भी कदम रखा है. साल 2022 में उन्होंने अपना प्रीमियम स्किनकेयर ब्रांड 82°E लॉन्च किया था, जो नेचुरल और साइंटिफिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है.

इसके अलावा उनकी निवेश कंपनी भी है, जिसके जरिए वो कई स्टार्टअप्स में पैसा लगाती हैं. दीपिका की कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है, जबकि उनके पति रणवीर सिंह की नेटवर्थ करीब 400 करोड़ रुपये है.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कमाई में भी बड़ा फर्क देखने को मिलता है. कैटरीना लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, और फिल्मों के अलावा वो अपने ब्यूटी ब्रांड के ब्यूटी से भी अच्छी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना की कुल संपत्ति लगभग 250 से 263 करोड़ रुपये के बीच है, जबकि विक्की कौशल की नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.