---विज्ञापन---
IND Vs ENG Match: पापा रणबीर कपूर की गोद में इंडिया की जर्सी पहन राहा ने लिया मैच का मजा, आलिया ने खूब बरसाया प्यार; देखें तस्वीरें

Ranbir Kapoor Alia Bhatt, Raha in IND Vs ENG T20 World Cup Semi-Final Match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला. बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा कपूर स्टेडियम में बैठकर टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए. इस दौरान इस स्टार फैमिली का क्यूट वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. मैच के दौरान रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए, दिखाई दिए.

वहीं नन्हीं राहा भी पूरे मैच के दौरान काफी एक्साइटेड नजर आईं. कभी वो मैदान की तरफ देखतीं, तो कभी अलग-अलग क्यूट रिएक्शन देती दिखाई दीं. राहा की मासूम हरकतों ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया.

वहीं आलिया भट्ट भी मैच के दौरान काफी मस्ती के मूड में दिखीं. वो कभी टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं, तो कभी अपनी बेटी राहा पर प्यार लुटाती दिखाई दीं. खास बात ये रही, कि आलिया और रणबीर दोनों ही टीम इंडिया की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे थे. इससे साफ दिख रहा था, कि ये स्टार कपल भी बाकी फैंस की तरह भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद था.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है, कि रणबीर कपूर राहा को गोद में लेकर मैच दिखा रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट उनके पास बैठकर मुस्कुराते हुए इस खास पल को एन्जॉय कर रही हैं. इस क्यूट फैमिली मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया है.

कई लोग राहा की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स आलिया और रणबीर को परफेक्ट फैमिली बता रहे हैं. बता दें, कि आलिया भट्ट उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही शादी और मां बनने का फैसला लिया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने करियर की रफ्तार कम नहीं होने दी.

मां बनने के बाद भी आलिया लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं, और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म Alpha में दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ Sharvari Wagh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

पहले ये फिल्म Salman Khan की फिल्म Battle of Galwan के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई. फिलहाल, सोशल मीडिया पर रणबीर, आलिया और राहा की ये क्यूट तस्वीरें फैंस के बीच खूब चर्चा में बनी हुईं हैं.