---विज्ञापन---
सलमान ने ऐश्वर्या संग ब्रेकअप के बाद की थी ये हरकत, पांच फिल्मों से ऐसे करवाया था बाहर

ऐश्वर्या राय और सलमान खान आज भी अपने पुराने रिश्ते के कारण खबरों में बने रहते हैं. दोनों ने एक वक्त पर एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चला. जिसके बाद काफी बवाल हुआ और दोनों का ब्रेकअप हो गया. ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और वहीं सलमान 60 की उम्र में भी कुंवारे हैं. लेकिन इन सभी के बाद भी दोनों के पुराने फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं. साथ ही फैंस आज भी उनकी बातें करते रहते हैं. हालांकि सलमान खान से डेटिंग के बाद ऐश्वर्या उनसे अलग हो गई थीं, लेकिन उन्हें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

दरअसल, ऐश्वर्या राय और सलमान खान की 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आए थे और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी. हालांकि कुछ वक्त की डेटिंग के बाद उनका रिश्ता टूट गया. जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था.

इस ब्रेकअप के बाद दोनों ने ही एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी कहा गया था कि सलमान खान ने ऐश्वर्या पर हाथ भी उठाया था. वहीं, इस पूरे विवाद में ऐश्वर्या को पांच फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था. एक्ट्रेस को फिल्में साइन करने के बाद उससे बाहर निकाल दिया था और इस बारे में खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में जानकारी दी.

सिमी ग्रेवाल के टॉक में ऐश्वर्या से जब पूछा गया कि, "आप एक साथ 5 फिल्मों में काम कर रही थीं. कर रही थीं ना? वीर जारा भी आपके लिए लिखी गई थी." इसपर ऐश्वर्या ने जवाब दिया, " हां उस समय ये चीजें चल रही थीं. उस वक्त हम कुछ खास फिल्मों में साथ काम करने वाले थे, लेकिन फिर क्या हुआ मुझे कुछ भी समझ नहीं आया. अचानक वो फिल्में नहीं हो पाई. इसपर सिमी ने पूछा आपको कैसा लगा? क्या आपको बुरा लगा. ऐश्वर्या ने कहा, " हां बिल्कुल."

बता दें कि ऐश्वर्या राय को फिल्म वीर जारा, चलते चलते, पहेली, मुन्नाभाई एमबीबीएस और मैं हूं ना से बाहर निकाल दिया गया था. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या को फिल्म चलते चलते से इसलिए भी बाहर किया गया था क्योंकि इस मूवी के सेट पर सलमान खान ने पहुंचकर शूटिंग रोक दी थी और हंगामा किया था. जिसके कारण ऐश्वर्या को हटा दिया गया था और उनकी जगह पर रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया था. इस हंगामे का असर काफी ज्यादा था कि उन्हें बाकी फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा था.

काम को लेकर बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आईं थी. वहीं, सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में दिखाई देंगे. जो कि सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.