---विज्ञापन---

Border 2 के बाद इन फिल्मों में सुनाई देगी सनी देओल की दहाड़, देख लीजिए अपकमिंग मूवीज की लिस्ट

Sunny Deol: सनी देओल हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे और उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. फिल्म ने दुनिया भर में 473 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस मूवी में सनी देओल का किरदार भी काफी पसंद आया. वहीं, इसके बाद अब लोगों को सनी देओल की अगली फिल्म का इंतजार है. वह बॉर्डर 2 के बाद कई और फिल्मों में नजर आने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

गबरू: शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बनी 'गबरू' फिल्म में सनी देओल नजर आएंगे. फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि बाद में यह 19 मार्च को रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर और यश की टॉक्सिक की रिलीज के कारण टाल दी गई. इसके अब यह मूवी 13 मार्च की जगह 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इक्का: लिस्ट में सनी देओल की फिल्म इक्का भी शामिल है. जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. हालांकि यह फिल्म थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा होने वाली है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है.

सूर्या: सनी देओल फिल्म सूर्या में भी दिखाई देंगे. इस मूवी का डायरेक्शन एम.पद्मकुमार ने किया है. यह मूवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में रिलीज होगी. हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.

लाहौर 1947: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 भी लिस्ट में शामिल है. इस मूवी का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और फिल्म 13 अगस्त को

रामायण: आखिर में फिल्म रामायण है. जिसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर नजर आएंगे और सनी देओल इसमें भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे. यह मूवी इस साल दीवाली में रिलीज होगी.

First published on: Mar 02, 2026 03:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.